फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalits unsafe in BJP-ruled states, NCP claims; demands PM Modis personal assurance of protecting community

फिर उठा दलित असुरक्षा का मुद्दा : राकांपा का आरोप भाजपा शासित राज्यों में बढ़े जुल्म, पीएम दें सुरक्षा का भरोसा

Wed, 11 May 2022 02:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 11 May 2022 02:46 PM IST
सार

माना जा रहा है कि राकांपा का यह आरोप केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के आरोप के बाद आया है। अठावले ने मंगलवार को कहा था कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के साथ इसलिए मुंबई में दुर्व्यवहार हुआ, क्योंकि वह दलित वर्ग की है।

विज्ञापन
Dalits unsafe in BJP-ruled states, NCP claims; demands PM Modis personal assurance of protecting community
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में दलित असुरक्षा का मुद्दा फिर उठा है। इस बार राकांपा ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि देश में अजा-जजा वर्ग के लोग सुरक्षित नहीं हैं। पार्टी ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समुदाय को निजी तौर पर सुरक्षा का आश्वासन देना चाहिए। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र के राकांपा प्रवक्ता महेश तापसे ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक पूर्व ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर यह बयान दिया। पूर्व ग्राम प्रधान ने कथित तौर पर घोषणा की थी कि अगर दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति उसके खेत में प्रवेश करता है तो उसे 50 बार जूतों से पीटा जाएगा और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि कुंवरपाल का एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें वह पावती खुर्द गांव में दलितों के घर के बाहर एलान करता दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तापसे ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में दलित सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर देश के दलितों को आश्वस्त करना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर देश में दलितों पर जुल्म बढ़े हैं। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि 'क्या यही 'सबका साथ, सबका विकास है।' दरअसल यह नारा भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में दिया था। राकांपा प्रवक्ता ने ग्राम सभाएं भी बुलाने की मांग की, ताकि दूसरी जातियों के लोगों को दलितों के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अठावले ने उठाया था नवनीत राणा का मुद्दा
माना जा रहा है कि राकांपा का यह आरोप केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के आरोप के बाद आया है। अठावले ने मंगलवार को कहा था कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के साथ इसलिए मुंबई में दुर्व्यवहार हुआ, क्योंकि वह दलित वर्ग की है। उनके आरोप के दूसरे दिन राकांपा ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed