{"_id":"5a8024b74f1c1ba2268b9a2e","slug":"dalit-student-attacked-with-bricks-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद: ईंट-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने वाले दलित छात्र का मुख्य आरेपी गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इलाहाबाद: ईंट-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने वाले दलित छात्र का मुख्य आरेपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 11 Feb 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास स्थित कलिका रेस्टोरेंट में कुछ लोगों ने एक दलित छात्र को बुरी तरह पीटा। छात्र की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। सरेआम उसके सिर पर ईंट और शरीर पर डंडे से एक के बाद एक कई वार किए। बेतहाशा पिटाई से छात्र मरणासन्न हो गया था।
उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके कोमा में चले जाने की बात बताई थी। हालांकि रविवार उसकी मौत हो गई। हमलावर कौन थे, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए उनकी तलाश में जुटी है। देर रात भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मूलत: कुंडा, प्रतापगढ़ का रहने वाला दिलीप कुमार सरोज पुत्र रामलाल सरोज शहर में ओमगायत्री नगर में रहकर वकालत की पढ़ाई कर रहा था। वह इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। दिलीप के भाई महेश सरोज रायबरेली स्थित जिला उद्योग केंद्र में जिला सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मौजूद समय में वह माता-पिता को लेकर वहीं रहते हैं।
महेश ने बताया कि दिलीप के किसी दोस्त ने नया वाहन खरीदा था। इसी की पार्टी करने शुक्रवार को वह अपने दो दोस्तों समीर, प्रकाश को लेकर रात में लक्ष्मी टॉकीज के पास स्थित कालिका रेस्टोरेंट पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात में करीब साढ़े नौ बजे दिलीप और उसके दो दोस्त रेस्टोरेंट में बैठे थे। वहां फॉर्च्यूनर कार से आए तीन लोग पहले से बैठकर खाना खा रहे थे। खाना खाने के दौरान ही दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वहां मारपीट होने लगी।

Main accused arrested in death of an LLB student of #Allahabad University; the student died after being thrashed by a group of people during an argument in Allahabad's Katra Bazar. pic.twitter.com/uEIgPKbbrc
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2018
विज्ञापन
मूलत: कुंडा, प्रतापगढ़ का रहने वाला दिलीप कुमार सरोज पुत्र रामलाल सरोज शहर में ओमगायत्री नगर में रहकर वकालत की पढ़ाई कर रहा था। वह इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। दिलीप के भाई महेश सरोज रायबरेली स्थित जिला उद्योग केंद्र में जिला सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मौजूद समय में वह माता-पिता को लेकर वहीं रहते हैं।
महेश ने बताया कि दिलीप के किसी दोस्त ने नया वाहन खरीदा था। इसी की पार्टी करने शुक्रवार को वह अपने दो दोस्तों समीर, प्रकाश को लेकर रात में लक्ष्मी टॉकीज के पास स्थित कालिका रेस्टोरेंट पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात में करीब साढ़े नौ बजे दिलीप और उसके दो दोस्त रेस्टोरेंट में बैठे थे। वहां फॉर्च्यूनर कार से आए तीन लोग पहले से बैठकर खाना खा रहे थे। खाना खाने के दौरान ही दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वहां मारपीट होने लगी।
crime
तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने फोन कर अपने पांच-छह साथियों को वहां बुला लिया और सभी ने दिलीप को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। दहशत में आए दिलीप के दोस्त वहां से भाग निकले। जबरदस्त पिटाई से दिलीप बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। हालांकि हमलावर यहीं नहीं रुके। वह जमीन पर पड़े दिलीप को रेस्टोरेंट के बाहर घसीट ले गए।
पुलिस के अनुसार होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उनकी पूरी करतूत कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि रेस्टोरेंट के बाहर भी बेसुध पड़े दिलीप पर पहले डंडे और फिर ईंट से हमला किया। एक हमलावर ने पहले उसके पैरों और फिर दूसरे हमलावर ने ईंट से उसके सिर पर वार किया। दहशत के चलते आसपास मौजूद लोग भी बीचबचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दिलीप के मरणासन्न हो जाने के बाद हमलावर भागे। पुलिस का कहना है कि इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक अमित उपाध्याय दिलीप को गंभीर अवस्था में लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया।

murder, crime, death
भुक्तभोगी छात्र दिलीप के भाई महेश सुबह एसआरएन अस्पताल पहुंचे। दिलीप की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसे देखते हुए दोपहर में करीब दो बजे उसके परिजन और रिश्तेदार उसे लेकर सिविल लाइंस स्थित शकुंतला अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने उसके कोमा में चले जाने की बात बताई है। मामले में इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावरों की तस्वीर कैद है। इसके जरिए उनकी तलाश की जा रही है। छात्र के भाई की तहरीर पर तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।
सुबह एसआरएन अस्पताल पहुंचे महेश ने बताया कि उसके भाई दिलीप की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हाल में किसी तरह के विवाद की बात से भी उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था कि हमलावरों में से किसी को भी दिलीप नहीं जानता था।