फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit man beaten to death over affair

दलित युवक को प्यार करना पड़ा महंगा, मारकर पटरी पर फेंका

Thu, 15 Mar 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Thu, 15 Mar 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Dalit man beaten to death over affair
विजय
एक बार फिर दलित युवक को ऊंची जाति की लड़की से प्यार करना महंगा पड़ गया। लड़की के पिता और चाचा ने मिलकर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला हैदराबाद में कदापा जिले के बुड्डायापल्ली गांव का है। पुलिस के मुताबिक घटना 10 तारीख की रात की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मायडुकुर डिवीजन के डिप्टी एसपी श्रीनिवासुलु के. ने बताया कि लड़की के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने महेश रेड्डी, सुर्बरता रेड्डी, और चाचा संबासीवा रेड्डी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 19 साल का वाई. विजय कुमार खाजीपेट के साहित्य डिग्री कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह 18 साल की छात्रा से पिछले दो साल से प्यार में था। 
विज्ञापन


विजय काफी गरीब परिवार से था। कुछ दिन पहले ही उसके पिता का देहांत हो गया था। उसकी मां मजदूरी करके घर का खर्च चलाती है। वहीं लड़की अमीर परिवार से ताल्लुक रखती है। जब इनके रिश्ते के बारे में लड़की के परिजनों को पता चला तो उन्होंने लड़की पर रोक-टोक लगानी शुरू कर दी। साथ ही स्कूल में जाने से भी मना कर दिया। लड़के-लड़की को काफी समझाया गया। लेकिन ये दोनों मानने के लिए तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की अपने दलित प्रेमी को पत्र लिख रही थी इस दौरान उसके परिजनों ने देख लिया

Dalit man beaten to death over affair
arrested
लड़की अपने दलित प्रेमी को पत्र लिख रही थी इस दौरान उसके परिजनों ने देख लिया। लड़की के पास से एक मोबाइल भी मिला जिसे वह छिपाकर रखती थी। मोबाइल में दोनों के मैसेज और बहुत सारे कॉल रिकॉड भी मिले। 

पुलिस ने बताया कि लड़की के चाचा ने लड़की को बहलाया और लड़के से मिलने को कहा। इसके बाद छात्रा ने अपने प्रेमी को फोन कर अपने ही घर बुला लिया। इसके बाद लड़की के परिजन विजय को घर की छत पर ले गए। जहां उसकी जमकर पिटाई की। लड़की ने विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर दिया। 

पिटाई के दौरान ही लड़की के पिता ने कोई भारी चीज विजय के सर पर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने विजय के शव को गंगीरेड्डीपल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरी पर फेंक दिया। ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे।

बता दें कि रेलवे पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला मान भी लिया था। लेकिन लड़के की मां ने इसे मुद्दा बनाते हुए पुलिस से जांच की मांग की। जांच के बाद पुलिस को लड़की और लड़के के प्रेम संबंध की जानकारी मिली। लड़की के घर वालों से सख्ती से पुछताछ करने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed