{"_id":"65788aa2069793b8c60301c5","slug":"dalai-lama-sikkim-visit-said-all-religions-are-equal-teach-compassion-and-non-violence-latest-news-update-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dalai Lama Sikkim Visit: दलाई लामा बोले- सभी धर्म एक जैसे, करुणा और अहिंसा सिखाते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dalai Lama Sikkim Visit: दलाई लामा बोले- सभी धर्म एक जैसे, करुणा और अहिंसा सिखाते हैं
Tue, 12 Dec 2023 10:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:00 PM IST
सार
दलाई लामा का कार्यक्रम अक्तूबर महीने में होना था, लेकिन राज्य में अचानक आई बाढ़ के कारण उनके कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 2010 में सिक्किम का दौरा किया था।
विज्ञापन
Dalai Lama
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने मंगलवार को कहा कि सभी धर्म एक जैसे हैं। सभी करुणा और अहिंसा सिखाते हैं। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों के बीच सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए धर्मनिरपेक्ष विचारों को अपनाने का आह्वान किया है। वे यहां गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में बोधिसत्व के 37 अभ्यास के उपदेश के दौरान बोल रहे थे। उल्लेखनीय है कि दलाई लामा 13 वर्षों के बाद चीर दिवसीय दौरे पर सोमवार को सिक्किम की यात्रा पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दलाई लामा ने सभी वर्गों के लोगों के बीच सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए धर्मनिरपेक्ष विचारों को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म एक जैसे और समान हैं। विविधता और धर्मनिरपेक्ष विचार को अपनाने से समझ, सहिष्णुता और साझा मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। 87 वर्षीय बौद्ध भिक्षु ने कहा कि सभी प्रमुख परंपराएं प्रेम और दयालुता का उपदेश देती हैं, हालांकि इसके दर्शन और तरीके अलग-अलग हो सकते हैं। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उनके यहां आने और मार्ग दर्शन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दलाई लामा का कार्यक्रम अक्तूबर महीने में होना था, लेकिन राज्य में अचानक आई बाढ़ के कारण उनके कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 2010 में सिक्किम का दौरा किया था।