{"_id":"643301382517a3582004b6da","slug":"dalai-lama-kisses-child-on-public-platform-video-fire-on-social-media-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dalai Lama: दलाई लामा ने सार्वजनिक मंच पर बच्चे को किया किस, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dalai Lama: दलाई लामा ने सार्वजनिक मंच पर बच्चे को किया किस, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Mon, 10 Apr 2023 12:00 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:00 AM IST
सार
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चा आध्यात्मिक गुरू को सम्मान देने के लिए झुकता है तभी दलाई लाम बच्चे के होठों को चूमते हैं और इसके बाद दलाई लामा अपनी जीभ बाहर निकालते है और बच्चे से इसे स्पर्श करने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन
दलाई लामा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा के एक वीडियो को लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल दलाई लामा को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक बच्चे को होठों पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चा आध्यात्मिक गुरू को सम्मान देने के लिए झुकता है तभी दलाई लाम बच्चे के होठों को चूमते हैं और इसके बाद दलाई लामा अपनी जीभ बाहर निकालते है और बच्चे से इसे स्पर्श करने के लिए कहते हैं। दलाई लामा को लड़के से पूछते हुए सुना जाता है कि क्या तुम मेरी जीभ स्पर्श कर सकते हो?
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलाई लामा एक बौद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए हुए थे यहां उन्होंने बच्चे को किस किया इसके बाद उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक यूजर दीपिका पुष्कर नाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह अशोभनीय है और किसी को भी दलाई लामा के इस व्यवहार को सही नहीं ठहराना चाहिए। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर जस ओबेरॉय ने वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दलाई लामा को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही लिखा कि मैं क्या देख रहा हूँ? क्या यह दलाई लामा हैं? यह काफी घृणित है।
विज्ञापन
दलाई लामा पहले भी कई बार आए विवादों में
ऐसा पहली बार नहीं है जब दलाई लामा किसी विवाद में पड़े हों। इससे पहले उन्होंने 2019 में यह कहकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर उनकी उत्तराधिकारी एक महिला होनी है, तो उसे आकर्षक होना चाहिए। उनकी इस टिप्पड़ी पर दुनियाभर में आलोचनाएं हुई थीं जो 2019 में धर्मशाला में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के निर्वासन से प्रसारित ब्रिटिश प्रसारक के साथ एक साक्षात्कार में की गई थी। बाद में उन्होंने अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली थी।
This is unbecoming and no one should justify this I’ll-conduct of @DalaiLama pic.twitter.com/ASdiooYpXb
— Deepika Pushkar Nath (@DeepikaSRajawat) April 9, 2023