COVID-19 : पिछले 24 घंटे में 18,177 नए मरीज, देश में कुल मामले 1.03 करोड़ के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में भले ही कोरोना के मामलों में कमी आ रही हो लेकिन कुल आंकड़ा एक करोड़ की संख्या पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना 18,177 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले 1.03 करोड़ के पार चले गए हैं। वहीं 217 मरीजों ने इस वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,923 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 99,27,310 हो गई है। इसके अलावा अब देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2,47,220 हैं। 18,177 नए मामलों के बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,03,23,965 पहुंच गई है।
India reports 18,177 new COVID-19 cases, 20,923 recoveries, and 217 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
— ANI (@ANI) January 3, 2021
Total cases: 1,03,23,965
Active cases: 2,47,220
Total recoveries: 99,27,310
Death toll: 1,49,435 pic.twitter.com/U5xEGTaei4
बीते 24 घंटों में 217 लोगों की मौत के बाद अब देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,49,435 हो गई है। वहीं शनिवार के आंकड़ों को देखा जाए तो बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 19,078 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 224 लोगों की मौत हुई थी।
रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। बता दें कि दुनियाभर में 8.43 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 18.35 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। हालांकि भारत में रिकवरी रेट अच्छा है और सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भारत में ज्यादा है।