फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   daily coronavirus cases in india 3 january India reports 18177 new COVID 19 cases and 217 deaths

COVID-19 : पिछले 24 घंटे में 18,177 नए मरीज, देश में कुल मामले 1.03 करोड़ के पार

Sun, 03 Jan 2021 09:51 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 03 Jan 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
daily coronavirus cases in india 3 january India reports 18177 new COVID 19 cases and 217 deaths
Corona - फोटो : PTI

देश में भले ही कोरोना के मामलों में कमी आ रही हो लेकिन कुल आंकड़ा एक करोड़ की संख्या पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना 18,177 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले 1.03 करोड़ के पार चले गए हैं। वहीं 217 मरीजों ने इस वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया।

विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,923 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 99,27,310 हो गई है। इसके अलावा अब देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2,47,220 हैं। 18,177 नए मामलों के बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,03,23,965 पहुंच गई है।
विज्ञापन

 

बीते 24 घंटों में 217 लोगों की मौत के बाद अब देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,49,435 हो गई है। वहीं शनिवार के आंकड़ों को देखा जाए तो बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 19,078 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 224 लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। बता दें कि दुनियाभर में 8.43 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 18.35 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। हालांकि भारत में रिकवरी रेट अच्छा है और सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भारत में ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed