फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   daily coronavirus cases in india 26 january India reports 9102 new COVID 19 cases and 117 deaths

COVID-19 : जून के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों में दर्ज हुई सबसे बड़ी गिरावट

Tue, 26 Jan 2021 10:39 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 26 Jan 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
daily coronavirus cases in india 26 january India reports 9102 new COVID 19 cases and 117 deaths
जून के बाद पहली बार 9,102 दैनिक मामले आए सामने - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस के हालात अब नियंत्रण में हैं। पिछले सात महीनों में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या दस हजार से कम है। जून के बाद आज पहली बार कोरोना के 9,102 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 117 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के अपडेट आंकड़ों की जानकारी दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 9,102 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,06,76,838 हो गई है। इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटों में 117 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

एक दिन में 117 लोगों की मौत के बाद देश में कुल मौत का आंकड़ा 1,53,587 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,06,76,838 हो गई है लेकिव हर दिन वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है, जिसकी वजह से सक्रिय लोगों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।


मौजूदा समय में देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 1,77,266 हो गई है। इसके अलावा अब तक देश में 20,23,809 लोगों को टीका लग चुका है। बता दें कि 16 जनवरी से देश में टीकाकरण का अभियान जारी है और अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है। 

सक्रिय मामलों में भारत 13वें नवंबर पर 
बता दें कि दुनियाभर में दस करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 21.38 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से प्रभावित सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 13वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed