फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dahej boiler blast, NGT slaps 25 crore penalty on gujarat based company

दाहेज बॉयलर ब्लास्ट: एनजीटी ने गुजरात की कंपनी पर लगाया 25 करोड़ का जुर्माना

Tue, 09 Jun 2020 07:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 09 Jun 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
Dahej boiler blast, NGT slaps 25 crore penalty on gujarat based company
NGT

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दाहेज रसायन फैक्टरी के बॉयलर ब्लास्ट मामले में गुजरात की कंपनी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। गुजरात के बरूच जिले में 3 जून को हुए इस हादसे में 8 फैक्टरी कर्मियों की मौत हो गई थी। एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में यशस्वी रसायन प्राइवेट लिमिटेड को जुर्माने की राशि 10 दिन के भीतर भरुच जिला अधिकारी के पास जमा कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


इसमें कंपनी ने अगर किसी श्रमिक को मुआवजे के तौर पर कुछ राशि दी है तो उसे जुर्माने से घटाने का भी निर्देश दिया है। पीठ ने कहा, इस हादसे के लिए कंपनी पूरी तरह जिम्मेदार है और इससे हुए नुकसान की भरपाई उसे ही करनी होगी। इसके अलावा एनजीटी ने मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस बीसी पटेल के नेतृत्व में छह सदस्यीय समिति का गठन भी किया है। समिति को एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed