फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DAC approved procurement for Navy to approximately Rs. 46,000 crores

46 हजार करोड़ के रक्षा खरीद सौदों को मंजूरी, बढ़ेगी सेना-नौसेना की ताकत

Sun, 26 Aug 2018 05:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
DAC approved procurement for Navy to approximately Rs. 46,000 crores

रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुये आज भारतीय नौसेना के लिये 111 बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर खरीद को मंजूरी दे दी। इसके अधिग्रहण की लागत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने करीब 46,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद सौदों को मंजूरी दी, जिसमें हेलीकॉप्टर की खरीद भी शामिल है। रक्षा क्रय परिषद (डीएसी) की बैठक में यह फैसला किया गया। डीएसी रक्षा खरीद मामलों पर निर्णय लेने वाला मंत्रालय का शीर्ष निकाय है।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "डीएससी ने 21,000 करोड़ से अधिक की लागत से भारतीय नौसेना के लिये 111 बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर खरीदने को मंजूरी दे दी है।" 

अधिकारी ने कहा कि डीएसी ने करीब 24,879 करोड़ रुपये के कुछ अन्य रक्षा खरीद प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी है। इसमें थल सेना के लिये 150 पूरी तरह से स्वदेश में डिजाइन और विकसित 155 एमएम वाली उन्नत तोपों की खरीद का प्रस्ताव भी शामिल है। इसकी लागत करीब 3,364 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले पिछले साल भी रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 21,000 करोड़ से ज्यादा रुपए में 111 हेलीकॉप्टर खरीद सौदे को मंजूरी दी थी। रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत यह पहला सौदा था, जिसे सरकार ने मंजूरी दी थी।


पिछली बार रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के अग्रिम युद्धपोत के लिए नौ एक्टिव टोड ऐरे सोनर सिस्टम की खरीद के 450 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी थी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में लंबे समय से लटके पड़े इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी तो इस बार स्वदेशी आर्टिलरी गन सिस्टम के लिए विशेष फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed