{"_id":"5b9d63d8867a55787b02749a","slug":"dabholkar-murder-case-accused-were-thrown-in-river-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी ने नदी में फेंके थे हथियार: सीबीआई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी ने नदी में फेंके थे हथियार: सीबीआई
भाषा, पुणे
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
समाजसेवी नरेंद्र दाभोलकर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को यहां एक अदालत में कहा कि तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के आरोपियों में एक शरद कलस्कर ने जुलाई में मुम्बई के समीप एक संकरी नदी में चार आग्नेयास्त्र फेंक दिये थे। एजेंसी ने दावा किया है कि कलस्कर उन दो व्यक्तियों में एक है जिन्होंने यहां ओंकारेश्वर पुल पर 20 अगस्त, 2013 को दाभोलकर पर गोलियां चलायी थी।
उसने अदालत से यह भी कहा कि जब कलस्कर ने इन हथियारों को फेंका था तब उसके साथ वैभव राउत भी था। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अगस्त में राउत को हथियारों के जखीरे की बरामदगी के एक मामले में गिरफ्तार किया था।
पालघर के नालासोपारा इलाके में एक छापे के दौरान राउत और कलास्कर को एटीएस ने दस अगस्त को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद भारी मात्रा में विस्फोटक और आग्नेयास्त्र जब्त किये गये। न्यायिक मजिस्ट्रेट एस एम ए सय्याद ने कलस्कर की हिरासत 17 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी।