फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   D Raja and other 4 members completes their Term in Rajya Sabha, V Maitreyan breaks down

राज्यसभा में पांच सदस्यों का कार्यकाल पूरा, विदाई भाषण में भावुक हुए मैत्रेयन

Wed, 24 Jul 2019 02:17 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 24 Jul 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
D Raja and other 4 members completes their Term in Rajya Sabha, V Maitreyan breaks down
वी मैत्रेयन - फोटो : सोशल मीडिया
राज्यसभा में आज भाकपा के डी राजा समेत पांच सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें विदाई दी गई। जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हुआ उसमें डी राजा, वी मैत्रेयन, के आर अर्जुन, आर लक्ष्मण, टी रत्नवेल शामिल हैं। डी राजा को कुछ दिनों पहले ही सीपीआई का महासचिव बनाया गया है। सदन में अन्य सदस्यों ने इन सभी नेताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने विदाई भाषण के दौरान एआईडीएमके सांसद वी मैत्रेयन भावुक हो गए।
विज्ञापन


सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और पांच सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन सभी सदस्यों ने उच्च सदन में होने वाली बहसों, चर्चा आदि में हिस्सा लिया और अपने राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि इन सदस्यों ने कमजोर वर्गों के हितों के लिए और उनके उत्थान के लिए हमेशा आवाज उठाई।
विज्ञापन


सभापति ने कहा कि इन सदस्यों ने सदन की गरिमा बढ़ाने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये सदस्य उच्च सदन में मिले अपने अनुभव की मदद से लोगों के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा में भाजपा नेता थावरचंद गहलोत ने कहा कि भले ही उच्च सदन में पांचों सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया हो लेकिन वे जनता की सेवा करते रहेंगे। मैं उनके बेहतर जीवन की कामना करता हूं। उन्होंने देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित किया और देश के विकास के लिए काम किया।

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा- राजा आज से प्रजा के पास जा रहे हैं

D Raja and other 4 members completes their Term in Rajya Sabha, V Maitreyan breaks down
Rajya Sabha Naidu
वहीं विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष हैं लेकिन उन्हें बोलने का मौका मुश्किल से ही मिल पाता है। लेकिन, डी राजा ऐसे नेता हैं जिन्होंने एक दिन में हर मुद्दे पर चार या पांच बार अपनी बात रखी। शून्यकाल से लेकर बैठक स्थगित होने तक उनकी बोलने की क्षमता के बारे में मैं नहीं जान पाया।

इस पर सभापति नायडू ने कहा कि वह राजा हैं और आज से वह प्रजा के पास जा रहे हैं।

आजाद ने इन सभी सदस्यों के योगदान का जिक्र करते हुए उम्मीद जताई कि सदन में फिर उनकी वापसी होगी। उन्होंने कहा कि मैत्रेयन पेशे से डॉक्टर हैं। वह प्रतिष्ठित ओंकोलॉजिस्ट हैं और अच्छी कमाई कर सकते थे। लेकिन वह राजनीति में आए और राज्य के हितों की बात आने पर उनका जुझारूपन सदन ने देखा।

डी राजा ने कहा कि हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो पाया। आधी आबादी को बराबरी का दर्जा दिए बिना हम वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय भूमिका कैसे निभा पाएंगे? उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करते रहने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे समाज का निर्माण होना चाहिए जिसमें समानता और सामाजिक न्याय हो।

भावुक हुए एआईडीएमके नेता मैत्रेयन

एआईडीएमके नेता मैत्रेयन ने कहा कि उनकी पार्टी की नेता जे जयललिता ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें तीन बार इस सदन में भेजा। इस दौरान वह बोलते-बोलते भावुक हो गए। मैत्रेयन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली का भी जिक्र करते हुए उन्हें अपना भाई बताया। मैत्रेयन ने जेटली के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी और प्रधानमंत्री के बीच एक तरह से सेतु की भूमिका निभाते थे। इस दौरान उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि एक बात उन्हें हमेशा खलेगी कि मई 2009 में श्रीलंका में बड़ी संख्या में तमिलों की जान गई थी लेकिन सदन की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed