फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   D K Shivakumar says Cong will win over 140 seats, will abide by party's decision on CM issue

Karnataka: ‘कर्नाटक में नहीं चलेगा मोदी फैक्टर, कांग्रेस जीतेगी 140 से ज्यादा सीटें’, डीके शिवकुमार का दावा

Sat, 06 May 2023 01:41 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 May 2023 01:41 PM IST
सार

एक इंटरव्यू में शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में जीत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी तथा राज्य की जनता कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देकर पूरे देश को एक संदेश देगी। 

विज्ञापन
D K Shivakumar says Cong will win over 140 seats, will abide by party's decision on CM issue
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीति पार्टियां तैयारियों में लगी हैं। सब अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अब कर्नाटक में कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 140 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी और  मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी जो भी फैसला करेगी वह उन्हें स्वीकार होगा। वहीं, उन्होंने भाजपा पर भी हमला किया है। 

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में जीत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी तथा राज्य की जनता कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देकर पूरे देश को एक संदेश देगी। बता दें, कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

विज्ञापन

भाजपा के घोषणापत्र पर निशाना 

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा के विधानसभा चुनावों के लिए जारी किए गए घोषणापत्र पर भी निशाना साधा। उन्होंनेभाजपा की ओर से किए गए समान नागरिक संहिता और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के वादों को लेकर कहा कि कर्नाटक चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। भाजपा इन चुनावों में कोई विमर्श देने में नाकाम रही है। यह प्रदेश के मामले में विचार और नजरिये को लेकर उनके दिवालिएपन को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकुमार ने यह भी दावा किया कि इस बार कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में ‘मोदी फैक्टर’ काम नहीं करेगा, क्योंकि कांग्रेस प्रगतिशील और विकास-आधारित एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस में नहीं है कलह 

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धरमैया के साथ प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे शिवकुमार का कहना है कि फिलहाल उनका प्रयास पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पार्टी पहले आती है और मुख्यमंत्री पद बाद में आता है। मुख्यमंत्री के मुद्दे पर पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह स्वीकार होगा। शिवकुमार ने कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर कलह की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि राज्य में कांग्रेस नेतृत्व एकजुट है और कार्यकर्ता बहुत सक्रिय हैं। हम यह सामूहिक प्रयास कर रहे हैं कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आए।

शिवकुमार के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों से कर्नाटक में कांग्रेस जमीन पर मेहनत कर रही है तथा राज्य में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बहुत सफल रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस इस चुनाव में 141 सीट हासिल करेगी और भाजपा 60 सीट से नीचे सिमटकर रह जाएगी।

बहुत आराम से जीत रहे कर्नाटक चुनाव 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हम कर्नाटक चुनाव बहुत आराम से जीत रहे हैं। यह जीत लोकसभा चुनाव में हमारे लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। कर्नाटक के लोग देश को एक संदेश देंगे। वर्ष 1978 में जब देश में जनता पार्टी की सरकार थी तो उस समय भी कर्नाटक ने कांग्रेस के लिए मार्ग प्रशस्त किया था और एक बार फिर से कर्नाटक अपनी यह भूमिका निभाएगा।

भाजपा लोगों को बांटने का कर रही प्रयास 

कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों को प्रतिबंधित करने संबंधी चुनावी वादे से जुड़े विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने भाजपा पर ही लोगों को बांटने के प्रयास का आरोप लगाया।

शिवकुमार ने कहा कि ‘भाजपा सरकार हमारे युवाओं को नौकरियां नहीं दे सकी। वह महंगाई से लोगों को राहत नहीं दे सकी। अब वे भड़काऊ बातें करके समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed