फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cyclonic storm ‘Mora’ in Bay of Bengal, 23 deaths in bihar due to lightning

चक्रवाती तूफान 'मोरा' का असर: पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी, बिहार में 30 की मौत

Mon, 29 May 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 29 May 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
cyclonic storm ‘Mora’ in Bay of Bengal, 23 deaths in bihar due to lightning
cyclone mora

बंगाल की खाड़ी में जहां तेज दबाव की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्द आने की उम्मीद है वहीं दूसरी ओर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में परेशानियों की संभावना भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे ओडिशा के लिए मुश्किलों भरे हो सकते हैं।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ओडिशा में 24 घंटे में बदलने वाले हालात की वजह बंगाल की खाड़ी में उठने वाला समुद्री तूफान 'मोरा' है।
विज्ञापन


मोरा एक चक्रवाती तूफान है जो फिलहाल 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं कि बंगाल की खाड़ी में उठ रहे इस चक्रवाती तूफान की वजह से मानसून केरल से पहले पूर्वोत्तर भारत में दस्तक देगा। स्काइमेट वेदर के मुताबिक, मोरा तेजी से नॉर्थ ईस्‍ट की ओर बढ़ रहा है और 30 मई को चटगांव के पास बांग्लादेश तट को पार कर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कहां होगी भारी बारिश

cyclonic storm ‘Mora’ in Bay of Bengal, 23 deaths in bihar due to lightning

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 मई को दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, और मिजोरम में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल और नागालैंड में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दक्षिण असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में 45 से 65 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मछुआरों को समंदर से दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है।

31 मई को असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक और केरल के समुद्री तट पर भी भारी बारिश की संभावना है।

1 जून को भी मौसम में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल प्रभावित क्षेत्र होंगे। 

2 जून को असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप, केरल में भारी बारिश होगी। 

दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बिहार में 30 की मौत

cyclonic storm ‘Mora’ in Bay of Bengal, 23 deaths in bihar due to lightning
rain

​दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश होने से गरमी और उमस से तो राहत मिली ही साथ ही पारा भी लुढ़क गया है। बारिश होने से पारा 22.7 डिग्री तक लुढ़क गया है।

रविवार को जिस तरह की उमस और गरमी थी उससे सोमवार सुबह ही बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। रविवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। शहर में कुल 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई। अनुमान के मुताबिक आज पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर रविवार का दिन बिहार के लिए प्राकृतिक आपदाओं की वजह से बेहद खराब साबित हुआ। बिजली और बारिश की घटनाओं की घटनाओं की वजह से बिहार में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं ओडिशा में लू की वजह से अबतक मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed