{"_id":"591c2d304f1c1b864bf22dae","slug":"cyclonic-storm-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल में चक्रवाती तूफान का कहर, हर तरफ भारी नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरुणाचल में चक्रवाती तूफान का कहर, हर तरफ भारी नुकसान
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 17 May 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
अरुणाचल में चक्रवाती तूफान का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश चक्रवाती तूफान के कहर से जूझ रहा है। इस चक्रवाती तूफान से अबतक सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं, तो घर गिरने से एक व्यक्ति की भी मौत हो गई।
चक्रवाती तूफान का सर्वाधिक असर नेमसई जिले पर पड़ा है। यहां के मोहोंग इलाके में रहने वाले खोनिल गोगोई की घर ढहने के चलते मौत हो गई। इस तूफान की वजह से बीएसएनएल एक्सचेंज ऑफिस पूरी तरह से बर्बाद हो गया है, जिससे इलाके में मोबाइल सेवाओं पर भी बुरा असर पहुंचा है।
अरूणाचल में इस तूफान ने करीब डेढ़ घंटे तक तबाही मचाई, जिसमें कम से कम 180 घरों पूरी तरह से ढह जाने की खबर आई है, तो सैकड़ों पेड़ों के गिरने की वजह से बिजली की सप्लाई भी बाधित हुई है।
विज्ञापन
इस तूफान की वजह से लेकांग सर्किल के कई गावों को जोड़ने वाली सड़क भी बाधित हुई है। ऐसी तमाम सड़कों को खोलने के लिए प्रशासन के साथ ही पुलिस भी जुटी हुई है।
अरुणाचल के उप मुख्यमंत्री चॉवना मिएन ने तूफान की वजह से व्यक्ति की मौत पर दुख जाहिर किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पीड़ितों को तुरंत मदद दिए पहुंचाने के निर्देश दिए।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बारिश के चलते पश्चिमी कमेंग जिले में बाढ़ की स्थिति भी बन रही है।