{"_id":"6535b39581a87b46a807f094","slug":"cyclone-tej-becomes-dangerous-and-hamun-cyclone-forming-in-bay-of-bengal-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyclone: 'तेज' हुआ खतरनाक, बंगाल की खाड़ी में बन रहा ‘हामून’; 2018 में भारत के दो सागरों में हुआ था ऐसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyclone: 'तेज' हुआ खतरनाक, बंगाल की खाड़ी में बन रहा ‘हामून’; 2018 में भारत के दो सागरों में हुआ था ऐसा
Mon, 23 Oct 2023 05:13 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:13 AM IST
सार
आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान तेज के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 25 अक्तूबर को सुबह के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करने का अनुमान है। भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भीषण चक्रवाती तूफान ‘तेज’ अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
भारत से सटे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक साथ दो चक्रवात बने रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अरब सागर में उठा चक्रवात ‘तेज’ रविवार को बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया और यह यमन-ओमान तटों की ओर बढ़ रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात हामून बन रहा है जो अभी प्रारंभिक चरण में है। इससे पहले 2018 में भारत के पूर्व और पश्चिम दोनों ओर चक्रवात साथ में बने थे।
आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान तेज के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 25 अक्तूबर को सुबह के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करने का अनुमान है। भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भीषण चक्रवाती तूफान ‘तेज’ अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। रविवार सुबह 8:30 बजे यह सोकोट्रा (यमन) से लगभग 160 किमी पूर्व-दक्षिण, सलालाह (ओमान) से 540 किमी दक्षिण-पूर्व और अल गैदाह (यमन) से 550 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। एजेंसी
विज्ञापन
कल विकराल रूप लेगा हामून
आईएमडी के अनुसार, चक्रवात हामून भी सक्रिय हो गया है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव सोमवार सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। इसके बाद अगले तीन दिन में बांग्लादेश और पास के पश्चिम बंगाल तटों तथा उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि हामून ने 24 अक्तूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने के प्रमुख संकेत दिखाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तटीय क्षेत्रों में मौसम पर असर
दोनों तूफानों के भारतीय तटीय इलाकों से टकराने की संभावना नहीं है। ऐसे में भारत पर कोई खास असर नहीं होगा। हालांकि, चेन्नई और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में मौसम में थोड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। ओडिशा, केरल और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इन दोनों तूफानों का रास्ता भी अलग-अलग है और ये एक-दूसरे से करीब 2,500 किमी दूर से गुजरेंगे।