फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Tauktae Video, how the woman saved her life from big tree fallen

ताउते: बेफिक्र होकर सड़क पार कर रही थी महिला, अचानक टूटा पेड़, वीडियो में देखें कैसे बची जान

Tue, 18 May 2021 04:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 04:34 PM IST
सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पार कर रही थी, तभी वहां मौजूद एक विशालकाय पेड़ गिरने वाला था लेकिन अंतिम वक्त में महिला को  जैसे ही आभास हुआ कि कोई पेड़ उसके ऊपर गिर रहा है  वैसे ही वह दौड़कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Cyclone Tauktae Video, how the woman saved her life from big tree fallen
चक्रवात ताउते का कहर - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते के कहर से कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए। इस दौरान घरों के साथ-साथ कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की खबर आई है। वहीं इस बीच मुंबई के विक्रोली इलाके से सांस थाम लेने वाला वीडियो भी सामने आया। दरअसल मुंबई के विक्रोली इलाके में ताउते तूफान के चलते एक बड़ा पेड़ गिर गया लेकिन कुछ सेकेंड के लिए सड़क पार कर रही महिला की जान बच गई।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पार कर रही थी, तभी वहां मौजूद एक विशालकाय पेड़ गिरने वाला था लेकिन अंतिम वक्त में महिला को  जैसे ही आभास हुआ कि कोई पेड़ उसके ऊपर गिर रहा है  वैसे ही वह दौड़कर अपनी जान बचाई। अगर सेकेंड भर भी देर हो जाती तो महिला की जान चली जाती।  यहां देखें वीडियो...

विज्ञापन



मुंबई में भारी बारिश से हुआ नुकसान
मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते के कारण 230 मिलीमीटर बारिश हुई। भारी बारिश होने से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, पेड़ और  बिजली के पोल गिरने से भारी क्षति भी हुई है। तूफान के चलते मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होर्डिंग गिर गई। कुछ जगह सब-वे में पानी भरने के कारण लंबा जाम लग गया।वहीं मुंबई का मशहूर बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद कर दिया गया, ये सी लिंक दो दिन बंद रखने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed