{"_id":"60b201c68ebc3efbc93be119","slug":"cyclone-tauktae-ship-is-stuck-in-palghar-in-maharashtra-oil-leakage-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: तूफान ताउते के कारण 80 हजार लीटर डीजल से भरा जहाज चट्टान से टकराया , तेल का रिसाव जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: तूफान ताउते के कारण 80 हजार लीटर डीजल से भरा जहाज चट्टान से टकराया , तेल का रिसाव जारी
Sat, 29 May 2021 02:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 29 May 2021 02:54 PM IST
सार
जहाज पालघर जिले के वडराई इलाके में फंसा हुआ है। जहाज अलीबाग से निकला था, लेकिन ताउते की चपेट में आने के बाद ये जहाज अब पत्थरों से टकरा गया।
विज्ञापन
ताउते तूफान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर में तूफान ताउते की वजह से एक जहाज समुद्र में चट्टान से टकराकर फंस गया है। इस जहाज से अब तेल का रिसाव हो रहा है, जिससे जनजीवन पर खतरा बढ़ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस जहाज में करीब 80 हजार लीटर डीजल है, जिसका रिसाव जारी है। जानकारी के मुताबिक जहाज पालघर जिले के वडराई इलाके में समुद्र किनारे फंसा हुआ है। ये जहाज अलीबाग से निकला था, लेकिन तूफान ताउते की चपेट में आने के बाद ये जहाज पत्थरों से टकरा गया। अलीबाग से पालघर जिले की दूरी करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर है।
विज्ञापन
काफी पथरीला है यह समुद्री इलाका
पालघर जिले के वडराई इलाका काफी पथरीला है। समुद्री इलाके में कई बड़े-बड़े पत्थर हैं, जिससे इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को परेशानी होती है। ताउते तूफान के बाद जहाज समान लेकर जा रहा था। इसी दौरान जहाज चट्टान से टकरा गया। जहाज के कई टुकड़े समुद्र में बहते हुए नजर आए हैं।
विज्ञापन
जीव-जंतुओं को होगा नुकसान
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिली है कि ये जहाज कई दिनों से फंसा हुआ है। अगर जहाज से तेल का रिसाव होता रहा तो समुद्री जीवों समेत इलाके के जीव जंतुओं को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
ताउते तूफान में डूबा था बार्ज पी305, 70 लोगों की हुई मौत
गौरतलब है कि तूफान ताउते की वजह से अरब सागर में मुंबई के पास एक शिप बार्ज पी305 डूब गया था। इसमें 70 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में शिप के कैप्टन पर मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस शिप के कैप्टन, इंजीनियर और अन्य अधिकारियों की तलाश कर रही है। पिछले दिनों आए ताउते तूफान में 193 लोगों की मौत हो गई थी।