ताउते का तांडव: मुंबई के समीप भारतीय जहाज डूबा, नौसेना ने बचाई 182 की जान, 79 लापता
गुजरात तट से टकराकर ताउते के कमजोर होने की जानकारी मिल रही है। इधर अरब सागर में अनियंत्रित होकर एक जहाज बह गया, जिसमें 261 लोग सवार थे। हालांकि नौसेना ने मंगलवार शाम तक 182 लोगों को बचा लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण समु्द्र में अनियंत्रित होकर बहे एक बजरे पर सवार 261 लोगों में से मंगलवार शाम तक 182 लोगों को बचा लिया है। 79 की तलाश अभी जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना ने बचाव कार्य के लिए मंगलवार सुबह पी-81 को तैनात किया था। यह खोज एवं बचाव कार्यों के लिए एक बहुमिशन समुद्री गश्ती विमान है। बचाव अभियान अब भी जारी है।
इससे पहले, सोमवार को निर्माण कंपनी ‘एफकान्स’ के बंबई हाई तेल क्षेत्र में अपतटीय उत्खनन के लिए तैनात दो बजरे लंगर से खिसक गए और वे समुद्र में अनियंत्रित होकर बहने लगे थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद नौसेना ने तीन फ्रंटलाइन युद्धपोत तैनात किए थे।
Out of 261 people, 182 people have been rescued so far from the #CycloneTauktae hit Arabian Sea off the coast of Mumbai till evening. Rescue operations are still on: Sources
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 18, 2021
इन दो बजरे की मदद के लिए आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को तैनात किया गया था। नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ समुद्र में बजरे पी305 से बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में कुल 182 लोगों को बचाया गया है।’ उन्होंने बताया कि अन्य लोगों को बचाने के लिए खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियान जारी है।
उन्होंने कहा, ‘‘ वहीं, एक अन्य घटना में आईएनएस कोलकाता ने पोत वर प्रभा के ‘लाइफ राफ्ट’ से भी दो लोगों को बचाया और पी305 के चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए आइएनएस कोच्चि के साथ खोज एवं बचाव कार्य में जुट गया।’’ मौसम विभाग ने जानकारी दी कि गुजरात तट से टकराने के बाद ताउते तूफान अब कमजोर पड़ गया है। वहीं गुजरात में दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। ताउते से महाराष्ट्र में छह लोगों की मौत हो गई है।
गोवा के लाइट हाउस में फंसे दो कर्मचारियों को चेतक ने निकाला
उधर, तटरक्षक बल के एयर एन्क्लेव गोवा के चेतक हेलिकॉप्टर ने वास्को से 38 समुद्री मील दूर वेंगरुला लाइट हाउस में फंसे लाइट हाउस अथॉरिटी के दो कर्मचारियों को निकाल लिया। लाइटहाउस में बिजली गुल हो गई थी और ताउते के कारण चली तेज हवाओं व समुद्री लहरों के कारण यह क्षतिग्रस्त हो गया था।
Chetak Helicopter, operating from Coast Guard Air Enclave Goa, rescued 2 stranded employees of Light House Authority from Vengrula Light House, 38 nautical miles north of Vasco. The lighthouse had power failure & was damaged due to high-speed wind & rough sea.#CycloneTauktae pic.twitter.com/FAWKZfJ5ie
— ANI (@ANI) May 18, 2021
समुद्र किसी को नहीं बख्शता: उप नौसेना प्रमुख
इस बीच, नौसेना के उपप्रमुख ने कहा है कि युद्धपोत कुछेक मिसाइलों से नुकसान उठा ने के बाद भी अपनी लड़ाकू क्षमता बनाए रख सकते हैं, लेकिन समुद्र किसी को नहीं बख्शता। समुद्र एक अच्छा दोस्त है, लेकिन उतना ही बड़ा दुश्मन भी है। हमारे जहाज और चालक दल अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं और वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।