फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cyclone storm fani massive damage to electricity, communication, rail and air links

बिजली, संचार, रेल और हवाई सेवाओं पर कहर बनकर टूटा चक्रवाती तूफान, पहुंचा बड़ा नुकसान

Sat, 04 May 2019 07:30 PM IST
अमर शर्मा भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 May 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
cyclone storm fani massive damage to electricity, communication, rail and air links
चक्रवाती तूफान फैनी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
केंद्र ने कहा है कि चक्रवाती तूफान 'फैनी' ने पुरी, भुवनेश्वर और ओडिशा के अन्य इलाकों में दूरसंचार और बिजली आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचाया है, जबकि शनिवार को राज्य में रेल और हवाई संपर्क बहाल हो रहा है। 
विज्ञापन


कैबिनेट सचिव पी. के. सिन्हा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने ओडिशा में इस चक्रवाती तूफान के दस्तक देने के एक दिन बाद ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "ओडिशा ने जानकारी दी है कि पुरी, भुवनेश्वर और अन्य इलाकों में दूरसंचार और बिजली आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। हालांकि, एहतियाती उपायों और बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के चलते कम लोगों की जान गई।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात के हल्के प्रभाव को दर्ज किया जबकि आंध्र प्रदेश सरकार ने भारी बारिश होने और श्रीकाकुलम जिले में फसलों तथा सड़कों को कुछ नुकसान पहुंचने की सूचना दी है। 

बयान के मुताबिक रेलवे ने मुख्य लाइन दुरूस्त कर दी है और शनिवार तक डीजल इंजन वाली रेलगाड़ियों का आंशिक परिचालन शुरू हो जाएगा। भुवनेश्वर के लिए उड़ानें भी शनिवार दोपहर से बहाल होने की संभावना जताई गई। 

कैबिनेट सचिव ने ऊर्जा मंत्रालय और दूरसंचार विभाग से ओडिशा सरकार को बिजली के खंभों, कर्मियों और डीजल जेनरेटर सेट मुहैया कर फौरन ही जरूरी सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है। 

भुवनेश्वर को बिजली की आपूर्ति करने वाली ट्रांसमिशन लाइन शनिवार तक बहाल होने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि संचार विभाग ने संकेत दिया है कि मोबाइल सेवाएं भी आंशिक रूप से बहाल हो जाएंगी। बंदरगाहों और रिफाइनरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने ओडिशा में राहत सहायता कार्य के लिए 16 अतिरिक्त टीमें भेजी हैं। इन टीमों ने ज्यादातर सड़कों पर गिरे पेड़ों और अन्य चीजों को हटा दिया है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओडिशा सरकार की सलाह पर पांच मई को ओडिशा में होने वाली एनईईटी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। मंत्रालय किसी महामारी को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीमें भी भेज रहा है। 

cyclone storm fani massive damage to electricity, communication, rail and air links
चक्रवाती तूफान फैनी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
राहत कोशिशों की समीक्षा करते हुए कैबिनेट सचिव ने निर्देश दिया कि केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों के अधिकारियों को ओडिशा सरकार के करीबी संपर्क में रहना चाहिए और सभी जरूरी सहायता तेजी से मुहैया करानी चाहिए। भोजन, दवाइयां, पेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुएं राज्यों की जरूरतों के मुताबिक हवाई मार्ग से भेजे जाने के लिए तैयार रखी गई हैं। 

बयान में कहा गया है कि रेलवे और नागरिक विमानन मंत्रालयों ने चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री मुफ्त में पहुंचाने का इंतजाम किया है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारों के मुख्य एवं प्रधान सचिवों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एनसीएमसी की बैठक में हिस्सा लिया। 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), गृह, रक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक विमानन, रेलवे, पेट्रोलियम, ऊर्जा, दूरसंचार, इस्पात, पेयजल एवं स्वच्छता, खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालयों, मौसम विभाग, एनडीएमए और एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed