फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Remal Update: Cyclone Remal Tracker Hit West bengal Coasts Timeline Impact in these States

Cyclone Remal: ये है चक्रवाती तूफान की टाइमलाइन, जाने कहां होगा 'रेमल' का लैंडफॉल?

Fri, 24 May 2024 04:25 PM IST
नितिन गौतम डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 24 May 2024 04:25 PM IST
सार

Cyclone Remal West Bengal: विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मौसम शोध मॉड्यूल का दावा है कि 26 मई यानी रविवार को रेमल लैंडफॉल कर सकता है। दावा किया जा रहा है कि प्राथमिक रूप से यह तूफान बांग्लादेश में लैंडफॉल करता दिखाई दे रहा है, लेकिन यह कभी भी अपना रास्ता बदल सकता है। इसका लैंडफॉल बांग्लादेश के सुंदरवन से लेकर ओडिशा के समुद्र तट में से कहीं भी हो सकता है।

विज्ञापन
Cyclone Remal Update: Cyclone Remal Tracker Hit West bengal Coasts Timeline Impact in these States
चक्रवाती तूफान रेमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के एक बड़े हिस्से में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। जबकि केरल में भारी बारिश हो रही है। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में सीजन का पहला चक्रवाती तूफान भी उठा है। इसे रेमल नाम दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल पर पड़ेगा। मौसम विभाग ने बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उठ रहा यह चक्रवाती तूफान 26 मई (रविवार) को एक गंभीर चक्रवात के रूप में पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश बांग्लादेश के तटों से टकरा सकता है। शनिवार को ही बंगाल में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ सीटों पर मतदान होना है। आशंका है कि चक्रवाती तूफान रेमल के कारण मतदान में बाधा आ सकती है।
विज्ञापन


सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के कारण 25 मई को पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से और बांग्लादेश में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की  है। तूफान के 25 मई (शनिवार) को गहरे दबाव में और 26 मई को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। आईएमडी ने कोलकाता, हावड़ा, नादिया, झाड़ग्राम, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


बंगाल के साथ ही ओडिशा के तट से टकरा सकता है
हालांकि मौसम विभाग ने अभी चक्रवात के लैंडफॉल से संबंधित कोई भी आधिकारिक रूप से जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। लेकिन दुनिया के विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मौसम शोध मॉड्यूल का दावा है कि रविवार को रेमल लैंडफॉल कर सकता है। दावा किया जा रहा है कि प्राथमिक रूप से यह तूफान बांग्लादेश में लैंडफॉल करता दिखाई दे रहा है, लेकिन यह कभी भी अपना रास्ता बदल सकता है। इसका लैंडफॉल बांग्लादेश के सुंदरवन से लेकर ओडिशा के समुद्र तट में से कहीं भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्रवाती तूफान रेमल के लैंडफाल को लेकर अभी नहीं सही जानकारी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एससी राघवन का कहना है कि चक्रवाती तूफान का गठन पूरा होने के बाद ही इसकी लैंडफॉल की विस्तृत जानकारी मौसम विभाग दे सकेगा। चक्रवाती तूफान 'रेमल' किस स्थान पर लैंडफॉल करेगा, इस बाबत सटीक जानकारी लैंडफॉल से करीब कुछ घंटे पहले ही मिलेगी। हालांकि कुछ मौसम विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह तूफान भी चक्रवाती तूफान 'अम्फान' के रास्ते पर ही आगे बढ़कर कोलकाता में तबाही मचा सकता है। साल 2020 में चक्रवाती तूफान 'अम्फान' का लैंडफॉल पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय शहर दीघा के पास दोपहर 2.30 बजे हुआ था। लैंडफॉल के समय इस चक्रवाती तूफान की रफ्तार लगभग 190 किमी प्रति घंटा थी और कोलकाता को भारी तबाही मचाकर यह चक्रवाती तूफान लगभग 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दोपहर में करीब तीन बजे गुजरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed