फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Nivar in Tamil Nadu Latest News PM Modi announced two lakh rupees Compensation for Kin of dead person

Nivar Cyclone: पीएम मोदी ने की मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये देने की घोषणा

Sat, 28 Nov 2020 03:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Nov 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
Cyclone Nivar in Tamil Nadu Latest News PM Modi announced two lakh rupees Compensation for Kin of dead person
Nivar Cyclone - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु में निवार चक्रवात और भारी बारिश के कारण मरने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के साथ फोन पर बात करते हुए उन्हें भी हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि मृतकों के परिजनों और घायलों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी। पीएम मोदी ने तमिलनाडु में राहत व बचाव कार्यों में मदद करने के लिए तत्काल केंद्रीय टीमों को रवाना करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



राज्य में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से ज्यादा पेड़ भारी बारिश के कारण उखड़ गए हैं। मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने पीएम मोदी को बताया कि चक्रवात के कारण 2.30 लाख लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र में तीन की मौत
निवार चक्रवात का आंध्र प्रदेश के चार जिलों चित्तूर, कडपा, नेल्लोर और प्रकासम पर सबसे अधिक असर पड़ा है। चक्रवात के चलते तीन लोगों की जान गई है। इसके अलावा 10,000 से अधिक लोगों को विभिन्न राहत शिविरों में शरण दी गई।


मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की सरकार में मंत्री कुरसाला कन्नाबाबू ने बताया, चक्रवात के चलते इन जिलों में 283 सेंटीमीटर बारिश हुई। साथ ही 30,000 हेक्टेयर फसल और 1300 हेक्टेयर बागवानी का नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री ने राहत शिविरों में रहे रहे सभी प्रभावित लोगों को 500-500 रुपये देने का निर्देश दिया है। साथ ही 15 दिसंबर तक फसलों को नुकसान का आकलन कर 31 दिसंबर तक लोगों को भुगतान कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed