फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Michaung Schools and colleges remain closed even today after Cyclone Michaung in Chennai

Cyclone Michaung: चेन्नई में तूफान मिचौंग से तबाही के बाद स्कूल-कॉलेज आज भी बंद, परीक्षाएं भी टलीं

Thu, 07 Dec 2023 06:44 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 06:44 AM IST
सार

स्कूल और कॉलेज बृहस्पतिवार को भी बंद रखे गए हैं और स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं टाल दी गई हैं। चेन्नई के बालाचेरी इलाके में दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Cyclone Michaung Schools and colleges remain closed even today after Cyclone Michaung in Chennai
Cyclone Michaung - फोटो : Social Media

विस्तार

चक्रवाती तूफान मिचौंग अब कमजोर पड़ गया है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच तट से टकराने से पहले इसने चेन्नई समेत तमिलनाडु के चार जिलों में भारी तबाही मचाई, जिसका विनाशकारी मंजर अभी भी देखने को मिल रहा है। स्कूल और कॉलेज बृहस्पतिवार को भी बंद रखे गए हैं और स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं टाल दी गई हैं। चेन्नई के बालाचेरी इलाके में दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजन महापात्र ने कहा कि तट से टकराने के बाद चक्रवात मिचौंग धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है।

विज्ञापन


पीड़ितों की मदद में जुटा है प्रशासन : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चक्रवात से प्रभावित इलाकों में पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन दिनरात जुटा हुआ है। सामान्य स्थिति बहाल होने तक राहत और बचाव कार्य जारी रहेगा। उन्होंने चक्रवात के चलते हुई मौतों पर गंभीर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई।
विज्ञापन


लोकसभा में भी उठा मुद्दा
लोकसभा में बुधवार को शून्य प्रहर के दौरान द्रमुक सदस्य टीआर बालू ने चक्रवात मिचौंग का मुद्दा उठाया और इसके चलते आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने केंद्र से मांगे 5,060 करोड़
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मिचौंग से हुए नुकसान और राहत व बचाव कार्य के लिए केंद्र से तत्काल 5,060 करोड़ रुपये की मदद मांगी है। साथ ही केंद्रीय टीम भेजने का भी आग्रह किया है। 40 हजार से अधिक लोग शिविरों में : सीएम ने कहा, प्रभावित जिलों में 372 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां 41,400 लोग शरण लिए हुए हैं। चार प्रभावित जिलों में अभी भी 800 जगहों पर जलभराव की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed