फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cyclone michaung bring historic rainfall in tamil nadu cm stalin reply on damages

Cyclone Michaung: 'तमिलनाडु में ऐतिहासिक बारिश हुई लेकिन नुकसान कम हुआ', सीएम स्टालिन का दावा

Tue, 05 Dec 2023 01:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 05 Dec 2023 01:10 PM IST
सार

सीएम स्टालिन ने कहा 2015 में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 199 लोगों की जान गई थी लेकिन इस बार अभी तक सिर्फ 8 लोगों की मौत हुई है। हालांकि सीएम ने ये भी माना कि इन मौतों को भी रोका जा सकता था। 

विज्ञापन
cyclone michaung bring historic rainfall in tamil nadu cm stalin reply on damages
एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का दावा है कि राज्य में चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से ऐतिहासिक बारिश हुई है लेकिन इस बारिश से पहले के मुकाबले नुकसान कम हुआ है। चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम स्टालिन ने कहा कि चक्रवाती तूफान के दौरान राज्य में 2015 से भी ज्यादा बारिश हुई लेकिन पहले की तुलना में नुकसान काफी कम हुआ है। साल 2015 में जो बाढ़ आई थी, वह कृत्रिम बाढ़ थी लेकिन इस बार प्राकृतिक कारणों से ही बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन


सीएम स्टालिन का दावा बारिश से काफी कम नुकसान हुआ
मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि साल 2015 में राज्य में चार हजार करोड़ रुपये की लागत से राज्य की नहरों, नदियों और झीलों की सफाई कराई गई थी। इस वजह से इस बार ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। 2015 में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 199 लोगों की जान गई थी लेकिन इस बार अभी तक सिर्फ 8 लोगों की मौत हुई है। हालांकि सीएम ने ये भी माना कि इन मौतों को भी रोका जा सकता था। सीएम ने राहत और बचाव कार्यों में लगे संगठनों से अपील की कि वह सरकार के साथ मिलकर सहयोग करें। 
विज्ञापन


बता दें कि चक्रवाती तूफान की वजह से तमिलनाडु में रिकॉर्ड बारिश हुई है। इसके चलते कई सड़कों और सबवे में पानी भर गया है। एयरपोर्ट पर पानी भर जाने की वजह से कई फ्लाइट्स रद्द की गई हैं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु ने केंद्र से मांगे 5000 करोड़
तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार से 5 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देने की मांग की है। यह वित्तीय मदद चक्रवाती तूफान मिचौंग से हुए नुकसान और इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण के लिए मांगी गई है। राज्यसभा में शून्य काल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए डीएमके के राज्यसभा सांसद तिरुची शिवा ने यह मांग की। सांसद ने कहा कि राज्य की सड़कें भारी बारिश की वजह से नदियों में तब्दील हो गई हैं। साथ ही सड़कों को इस बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप है। डीएमके सांसद ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि तमिलनाडु के हालात को देखते हुए अंतरिम राहत के तौर पर राज्य को 5 हजार करोड़ रुपये दिए जाएं। जिनकी मदद से राज्य सरकार प्रभावितों की मदद के लिए जरूरी कदम उठा सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed