फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Cyclone Hika intensified meteorological department advised fishermen of Gujarat not to go sea

तेज हुआ चक्रवात ‘हिका’, मौसम विभाग ने गुजरात के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की दी सलाह

Tue, 24 Sep 2019 01:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 24 Sep 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Cyclone Hika intensified meteorological department advised fishermen of Gujarat not to go sea
चक्रवात (सांकेतिक तस्वीर)

चक्रवात ‘हिका’ अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में तब्दील हो गया है और इसके मंगलवार को ओमान तट पार करने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विभाग ने गुजरात के मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है क्योंकि वहां बुधवार सुबह तक मौसम बेहद खराब रहने की आशंका है।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में बताया कि कि भीषण चक्रवात हिका पिछले छह घंटे से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और यह उत्तर-पश्चिम तथा निकट के पश्चिम-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में तब्दील हो गया है। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि इसका केन्द्र मंगलवार सुबह तक पाकिस्तान के कराची से 820 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और ओमान के माशिराह से 220 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा ओमान के दुक्म से 350 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी ने कहा कि ऐसी एंभावना है कि अगले छह घंटे तक चक्रवात भीषण बना रहेगा और इसके बाद यह कमजोर होगा।

बयान के अनुसार चक्रवात के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने और मंगलवार रात दुक्म के निकट ओमान तट पार करने की संभावना है। इस दौरान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।


आईएमडी ने कहा कि छह घंटे के दौरान 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर पर छा जाने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम हो कर 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed