{"_id":"615229e48f824f7ca56573c7","slug":"cyclone-gulab-destroyed-crops-of-one-lakh-acres-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyclone Gulab: आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'गुलाब' से एक लाख एकड़ क्षेत्र की फसलें हुई तबाह ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyclone Gulab: आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'गुलाब' से एक लाख एकड़ क्षेत्र की फसलें हुई तबाह
Tue, 28 Sep 2021 02:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अमरावती
एजेंसी, अमरावती
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:00 AM IST
सार
चक्रवात के कारण विशाखापत्तनम में चक्रवात के प्रभाव से 24 घंटों में 30 साल में 33.3 सेमी से अधिक बारिश हुई, जिसमें घर के ढहने से एक महिला की मौत हो गई। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बारिश प्रभावित जिलों के कलेक्टरों के साथ स्थिति की समीक्षा की और मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में बारिश
- फोटो : twitter@ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम के पास बंगाल की खाड़ी को पार कर रविवार की रात चक्रवात गुलाब कमजोर पड़ गया। इससे सोमवार को आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई।जिसके कारण एक लाख एकड़ में फैली फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
चक्रवात के कारण कई जिलों में हुई भारी बारिश, विशाखापत्तनम में एक महिला की मौत
विशाखापत्तनम में चक्रवात के प्रभाव से 24 घंटों में 30 साल में 33.3 सेमी से अधिक बारिश हुई, जिसमें घर के ढहने से एक महिला की मौत हो गई। इससे पहले श्रीकाकुलम जिले में बंगाल की खाड़ी में आए तूफान में एक मछुआरे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बारिश प्रभावित जिलों के कलेक्टरों के साथ स्थिति की समीक्षा की और उन्हें राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने गुलाब में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
1.63 लाख एकड़ में फसलों को नुकसान
कृषि मंत्री के कन्ना बाबू ने बताया कि श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी और कृष्णा जिलों में भारी बारिश के कारण 1.63 लाख एकड़ से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचा है। अकेले विजयनगरम जिले में 13,122 हेक्टेयर में कृषि फसलों और 291 हेक्टेयर में बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है।