फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Fani: nearly 89 trains canceled, three special trains set up for tourists

‘चक्रवात फैनी’: करीब 89 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों के लिए तीन विशेष ट्रेनें लगाई गईं

Thu, 02 May 2019 05:28 PM IST
अमर शर्मा भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 May 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Cyclone Fani: nearly 89 trains canceled, three special trains set up for tourists
भारतीय रेलवे
रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘अत्यंत गंभीर’ चक्रवात तूफान ‘फैनी’ के कारण बीते दो दिन में करीब 89 ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


उधर, अधिकारियों का कहना है कि चक्रवात के ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को प्रभावित करने की संभावना है। चक्रवात के शुक्रवार को ओडिशा में पुरी के दक्षिणी भाग से टकराने की संभावना है। 
विज्ञापन


रेलवे ने बुधवार को 81 ट्रेनें रद्द की हैं। रेलवे ने कहा कि अगर प्रस्तावित यात्रा के तीन दिन के भीतर टिकट रद्द करने के लिए पेश किया जाता है तो वह यात्रियों को रद्द ट्रेन या रूट बदलने वाली ट्रेन के लिए पूरा पैसा वापस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख रद्द ट्रेनें

रद्द ट्रेनों में हावड़ा-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, पटना-एनार्कुलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर- रामेश्वरम एक्सप्रेस शामिल हैं।

नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेनों जिन्हें बृहस्पतिवार को अपनी यात्रा शुरू करनी थी, को रद्द करना पड़ा।

रेलवे ने सभी जोनों के संभागीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किये कि भद्रक(ओडिशा)-विशाखापट्टनम खंड की दोनों दिशाओं में यात्रियों को ट्रेनें रद्द किये जाने, गंतव्य से पहले यात्रा खत्म किये जाने और ट्रेनों का मार्ग बदलने जाने के बारे में जानकारी हेतु महत्वपूर्ण स्टेशनों पर बार बार घोषणाएं की जाएं।

रेलवे ने अब तक प्रभावित क्षेत्रों से यात्रियों को लाने के लिए तीन पर्यटक विशेष ट्रेनों की घोषणा की है।

एक विशेष ट्रेन दिन में 12 बजे पुरी से शुरू होगी जो कोलकाता के शालीमार की तरफ जाएगी। इसमें आरक्षित एवं अनारक्षित डिब्बे हैं। यह ट्रेन खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर, केंदुझार रोड, भद्रक, बालेश्वर और खड़गपुर स्टेशन पर रुकेगी। दो अन्य विशेष ट्रेनें पुरी से हावड़ा जाएंगी।

यात्रियों को राहत पहुंचाने के निर्देश

इससे पहले बुधवार को, रेलवे ने निर्देश दिया था कि सभी प्रमुख स्टेशनों के स्टॉलों पर सूखे खाने का सामान, ‘जनता खाना’ और पीने के पानी की बोतलों को पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराया जाए।

रेलवे ने कहा, ‘‘आपातकाल नियंत्रण विभाग चौबीसों घंटे काम कर रहा है और वह हेल्पलाइन नंबर के जरिये यात्रियों की मदद कर रहा है। किसी भी कर्मचारी को अगले तीन दिन छुट्टी पर नहीं जाने को कहा गया है।’’ 


आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए देश की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने बुधवार को चक्रवात ‘फैनी’ की तैयारियों की समीक्षा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed