फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Asani: Low pressure area in the Bay of Bengal,IMD issued helpline number

मौसम: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र, साल के पहले तूफान 'असानी' को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी

Sun, 20 Mar 2022 11:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Mar 2022 11:08 PM IST
सार

बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिसके 21 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचने की आशंका है। इस तूफान को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन
Cyclone Asani: Low pressure area in the Bay of Bengal,IMD issued helpline number
चक्रवात तूफान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्दी को जाते देर नहीं हुई कि गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। दिन के समय निकल रही तेज धूप के कारण पारा अचानक से ऊपर चढ़ रहा है, जिसका असर रात तक हो रहा है और उमस लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में साल के पहले चक्रवाती तूफान असानी ने दस्तक दी है। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिसके 21 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचने की आशंका है। इस तूफान को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो गया है और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को निकालना शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


भारी बारिश की संभावना
भारतीय विज्ञान विभाग केंद्र के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से कम दबाव का क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा है और आज इसके दबाव में तेजी आने की संभावना है। जिससे यह सोमवार तक चक्रवाती तूफन में बदल सकता है। इसके बाद, इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। 22 मार्च की सुबह तक यह बांग्लादेश-उत्तरी म्यांमार के तटों के पास पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा अन्य स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात आसनी के अंडमान द्वीप समूह के साथ-साथ म्यांमार और दक्षिण बांग्लादेश तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चक्रवात अंडमान द्वीप समूह में दस्तक नहीं देगा।

Koo App

Indian Coast Guard ships shepherding the fishermen out at Andaman Sea and issuing weather warnings due to #CycloneAsani.

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 20 Mar 2022




मछुआरों को समुद्र से बाहर निकाल रहे
भारतीय तटरक्षक बल के जहाज मछुआरों को समुद्र से बाहर निकाल रहे हैं और मौसम की चेतावनी जारी कर रहे हैं। चक्रवात आसनी के मद्देनजर अंडमान क्षेत्र में मौसम बिगड़ रहा है। 




प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 
आने वाले तूफान को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। यात्रियों व अन्य लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 03192-245555/232714 और टोल-फ्री नंबर - 1-800-345-2714 जारी किया है। इसके अलावा नौकायन को भी रद्द कर दिया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पश्चिमी भारत के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आने की संभावना बन रही है। इसके अलावा पश्चिमी, मध्य व दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में भी तूफान के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed