फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Amphan in West Bengal and Odisha PM Narendra Modi assured all possible help to victims

Cyclone Amphan : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, प्रभावितों को मिलेगी पूरी मदद, रखी जा रही है नजर

Thu, 21 May 2020 06:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 May 2020 06:24 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में तबाही मचा रहे चक्रवात अम्फान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और बंगाल सरकार के साथ मिल कर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तूफान से प्रभावित होने वाले लोगों की पूरी मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
Cyclone Amphan in West Bengal and Odisha PM Narendra Modi assured all possible help to victims
चक्रवात अम्फान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संकट के समय में पूरा देश पश्चिम बंगाल के साथ खड़ा है। मैं राज्य के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। स्थिति सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल भारी तबाही का सामना कर रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि अम्फान की वजह से बंगाल में अभी तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में इस तूफान ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल इस आपदा से प्रभावित हुए हैं लेकिन राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा है कि ओडिशा के मुकाबले बंगाल ज्यादा प्रभावित है। 

विज्ञापन

मृतकों के परिजन को दो से 2.5 लाख का मुआवजा : ममता

ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि चक्रवात अम्फान के कारण राज्य में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित जिलों का दौरा करने और तबाह हो गए इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने हर मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए दो से ढाई लाख रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, दो जिले- उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। हमें उन जिलों का फिर से पुनर्निमाण करना होगा। मैं केंद्र सरकार से राज्य को हरसंभव मदद देने का आग्रह करूंगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया मदद का आश्वासन

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की और इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। शाह ने कहा कि वह दोनों राज्यों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

शाह ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमें पहले ही चक्रवात से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए वहां मौजूद हैं। गम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, मैं दोनों राज्यों के लोगों से घरों में ही रहने और निर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं। 

अम्फान को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए: माकपा

उधर, माकपा ने चक्रवात अम्फान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। पार्टी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा को केंद्र से मदद की जरूरत है। पार्टी ने एक बयान में कहा, राहत एवं पुनर्वास इस वक्त की प्राथमिकता है। 



बयान में कहा गया, देश और लोग कोविड-19 महामारी का पहले से ही सामना कर रहे हैं। दोनों राज्यों के लोगों को सरकार और देश के लोगों से मदद एवं एकजुटता की फौरन जरूरत है। केंद्र सरकार को तत्काल इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed