फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Amphan: Accurate information of Meteorological Department averted massive destruction

Cyclone Amphan: मौसम विभाग की सटीक जानकारी ने टाल दी भारी तबाही

Fri, 22 May 2020 04:25 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 22 May 2020 04:25 AM IST
विज्ञापन
Cyclone Amphan: Accurate information of Meteorological Department averted massive destruction
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)

मौसम विभाग ने अगर अम्फान तूफान का सटीक पूर्वानुमान नहीं दिया होता तो तबाही का मंजर और भयानक हो सकता था। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई एनसीएमसी की बैठक में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्य सचिवों ने यह जानकारी दी। गौबा ने कहा है कि नुकसान का आकलन करने के लिए गृहमंत्रालय की टीम दोनों राज्यों में जाएगी।

विज्ञापन


ओडिशा के मुख्य सचिव एके त्रिपाठी ने कहा, मौसम विभाग ने तूफान की चाल, गति और आगमन के समय का सटीक पूर्वानुमान लगाया था। जिसके बदौलत करीब सात लाख लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया और हम बड़ी तबाही से बच गए। उन्होंने कहा, हजारों लोगों की जान बचाने के लिए हमारी सरकार आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा और उनकी टीम का शुक्रिया अदा करती है।
विज्ञापन


सरकार की हरी झंडी मिलने तक घरों में रहें लोग
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने लोगों से सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने तक अपने अपने घरों में रहने की अपील की है। एनडीएमए के मुताबिक तूफान इस वक्त बिहार के ऊपर है। वहां तेज बारिश हो सकती है। असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, लक्षद्वीप, केरल, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने शोक जताया
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पश्चिम बंगाल में तूफान अम्फान में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति बृहस्पतिवार को शोक जताया। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राज्य प्रशासनों की भी तारीफ की।


शाह ने किया मदद का वादा
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी से बात हुई। हमने उन्हें हर संभव मदद का वादा किया है। मोदी सरकार अपने लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मैं लोगों से घरों में रहने की अपील करता हूं। - अमित शाह, गृहमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed