फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चक्रवात तूफान यास: तेज हवाएं..ऊंची समुद्री लहरें, ऐसा दिख रहा इन राज्यों में तबाही का मंजर

Wed, 26 May 2021 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 26 May 2021 03:46 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान यास का कहर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जारी है। तूफान तेजी से ओडिशा के दक्षिण में बालासोर के पास बढ़ रहा है। तूफान यास का लैंडफॉल जारी है, लेकिन इस दौरान हवा की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Cyclone Yaas Landfall: Latest Photos and Videos of Odisha, West Bengal Heavy Rain
तूफान यास का कहर - फोटो : ANI

चक्रवात 'यास' तूफान का असर ओडिशा और बंगाल पर दिखना शुरू हो गया है। यह चक्रवात भीषण तूफान में तब्दील हो चुका है।  पश्चिम बंगाल ,ओडिशा और लक्ष्यद्वीप के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 'भीषण चक्रवाती तूफान' आज दोपहर तक हवाओं की 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ ओडिशा तट से टकराएगा। 



आईएमडी की चेतावनी के बाद केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से तैयारी पूरी हो चुकी है। भीषण तूफान से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। साथ ही तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अभी तक करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। 

तूफान यास का उड़ानों पर असर
मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के दौरान हवा की गति 140 से 150 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने और इसके बढ़कर 185 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की आशंका है। चक्रवात को देखते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को सुबह से रात तक उड़ानों का संचालन निरस्त कर दिया है। इसी तरह, भुवनेश्वर का बीजू पटनायक हवाईअड्डा मंगलवार रात  से गुरुवार सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा

Cyclone Yaas Landfall: Latest Photos and Videos of Odisha, West Bengal Heavy Rain
यास तूफान का कहर - फोटो : ANI
पूर्वी तटीय राज्यों पर यास तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग  का कहना है कि यह यास तूफान का सबसे ज्यादा असर बंगाल और ओडिशा पर देखा जाएगा। 

Cyclone Yaas Landfall: Latest Photos and Videos of Odisha, West Bengal Heavy Rain
तूफान यास का कहर - फोटो : ANI
चक्रवाती तूफान यास का लैंडफॉल जारी है। साइक्लोन यास बंगाल के मेदिनीपुर से दिघा बीच में ऐसा देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyclone Yaas Landfall: Latest Photos and Videos of Odisha, West Bengal Heavy Rain
तूफान यास का कहर - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के बैरकपुर में तूफान यास ने दिखाया अपना असर

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed