चक्रवात 'यास' तूफान का असर ओडिशा और बंगाल पर दिखना शुरू हो गया है। यह चक्रवात भीषण तूफान में तब्दील हो चुका है। पश्चिम बंगाल ,ओडिशा और लक्ष्यद्वीप के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 'भीषण चक्रवाती तूफान' आज दोपहर तक हवाओं की 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ ओडिशा तट से टकराएगा।
चक्रवात तूफान यास: तेज हवाएं..ऊंची समुद्री लहरें, ऐसा दिख रहा इन राज्यों में तबाही का मंजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 26 May 2021 03:46 PM IST
सार
चक्रवाती तूफान यास का कहर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जारी है। तूफान तेजी से ओडिशा के दक्षिण में बालासोर के पास बढ़ रहा है। तूफान यास का लैंडफॉल जारी है, लेकिन इस दौरान हवा की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन