फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyberattacks on Indian Small Businesses Rise 52% in First Half of 2026: Kaspersky Report

छोटे कारोबारों पर साइबर हमलों में 52% का उछाल: छह महीने में 4.52 लाख मामले, हर दिन 20650 बार सेंधमारी की कोशिश

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
सार
भारत के छोटे और मध्यम कारोबारों पर छह महीने में 4.52 लाख बैकडोर हमले दर्ज हुए, जबकि कुल हमले की कोशिशें 37.38 लाख तक पहुंच गईं। डेटा चोरी और आर्थिक नुकसान का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में कारोबारी अपने कंप्यूटर और ग्राहकों की जानकारी को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं? जानिए तरीका...
loader
Cyberattacks on Indian Small Businesses Rise 52% in First Half of 2026: Kaspersky Report
साइबर हमले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

देश के छोटे और मध्यम कारोबारों पर साइबर हमले के मामले तेजी से बढ़े हैं। साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्की के मुताबिक, जनवरी से जून 2026 के बीच ऐसे 4.52 लाख मामले दर्ज किए गए। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 52 फीसदी ज्यादा है। ऐसे हमलों को बैकडोर कहा जाता है। इसके जरिये अरपराधी कारोबार की जानकारी चुराने, जरूरी फाइलों तक पहुंचने या कंप्यूटर में नुकसान पहुंचाने वाले प्रोग्राम डालने की कोशिश करते हैं।



कैस्परस्की के मुताबिक, जनवरी से जून 2026 के बीच भारत के छोटे और मध्यम कारोबारों के कंप्यूटरों पर 37.38 लाख बार साइबर हमले की कोशिश हुई यानी औसतन हर दिन करीब 20,650 कोशिशें।


कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें
कंप्यूटर को रिमोट से ऑपरेट करने की सुविधा बंद रखें। इसका इस्तेमाल जरूरी हो तो उसे सीधे इंटरनेट से न जोड़ें और अतिरिक्त पहचान जांच की व्यवस्था रखें। कंप्यूटर और दूसरे सॉफ्टवेयर को समय पर अपडेट करें।

डाटा चोरी से कारोबार ठप होने का खतरा
18 देशों में किए गए सर्वे में 86% कारोबार संचालकों ने बताया कि उन्हें पिछले एक साल में कम से कम एक साइबर हमले का सामना करना पड़ा। 22% कारोबारों को आर्थिक नुकसान हुआ। करीब हर पांच में से एक ने ग्राहकों की जानकारी चोरी होने या वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर बंद होने की बात कही। 16% कंपनियों ने बताया कि उनका कुछ डाटा हमेशा के लिए खो गया, जबकि 13% को कंपनी की संपत्तियों को ऐसा नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed