फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyber attacks in India are double average compared to other countries

Cyber Attack: दूसरे देशों की तुलना में भारत में औसत से दोगुने साइबर हमले, नियंत्रण के लिए मिलकर करना होगा काम

Mon, 20 Nov 2023 05:28 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 05:28 AM IST
सार

नायर ने कहा कि भारतीय साइबरस्पेस में पिछले छह महीनों के दौरान औसतन 2127 बार साइबर हमलों की घटनाएं सामने आईं जो वैश्विक औसत 1108 से कहीं ज्यादा हैं।

विज्ञापन
Cyber attacks in India are double average compared to other countries
साइबर अटैक - फोटो : SELF

विस्तार

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक एमयू नायर ने रविवार को कहा कि भारतीय साइबरस्पेस को वैश्विक औसत की तुलना में लगभग दोगुने साइबर घटनाओं का सामना करना पड़ता है। नायर ने सिनर्जिया कॉन्क्लेव 2023 में एलाइनिंग टेक्नोलॉजीज टू फ्यूचर कॉन्फ्लिक्ट्स विषय पर एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 महीनों में औसतन करीब 1.54 अरब अमेरिकी डॉलर के लिए रैंसमवेयर हमला किया गया, जो 2022 के बाद से दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा, ये तो बहुत मामूली हिस्सा मात्र है क्योंकि इनमें से कई घटनाएं तो दर्ज तक नहीं होतीं।

विज्ञापन


नियंत्रण के लिए मिलकर करना होगा काम
नायर ने कहा कि भारतीय साइबरस्पेस में पिछले छह महीनों के दौरान औसतन 2127 बार साइबर हमलों की घटनाएं सामने आईं जो वैश्विक औसत 1108 से कहीं ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि साइबरस्पेस में ऐसी घटनाओं को रोकने और नियंत्रित करने के लिए सभी देशों के मिलकर काम करने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed