फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CVC will solve the problem between CBI director Alok Verma and Asthana

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा व अस्थाना के बीच तनातनी दूर करेंगे सीवीसी

Wed, 24 Oct 2018 04:45 AM IST
गुंजन कुमार, नई दिल्ली
गुंजन कुमार, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
CVC will solve the problem between CBI director Alok Verma and Asthana

सीबीआई के नंबर 1 और नंबर 2 अधिकारियों के बीच तनातनी को दूर करने के लिए मध्यस्थता की जिम्मेदारी मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) केवी चौधरी को दी जा सकती है। सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल इस मामले को लंबा नहीं खिंचने देना चाहते। एजेंसी की छवि बचाने और घूसखोरी का आरोप झेल रहे विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को जल्द उनके मूल कैडर गुजरात भेजा जा सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अस्थाना के खिलाफ एफआईआर करने से पहले नियम का पालन नहीं करने के कारण शीर्ष नेतृत्व नाराज है। हालांकि सीबीआई का कहना है कि इस मामले में केंद्र से इजाजत की जरूरत नहीं थी। सूत्रों के मुताबिक मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद पीएम और एनएसए ने आलोक वर्मा को कानून और नियम के मुताबिक आगे बढ़ने को कहा है। 

विज्ञापन

छह महीने से लगा रहे थे एक दूसरे पर आरोप

सूत्र बताते हैं कि वर्मा और अस्थाना सीवीसी को पिछले छह महीने से लिखित तौर पर एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे थे। लिहाजा सीवीसी को ही इसकी मध्यस्थता की जिम्मेदारी दी जा रही है। अस्थाना के खिलाफ एफआईआर के बाद वर्मा ने उनके निलंबन की सिफारिश भी की है, लेकिन सरकार की तरफ से हरी झंडी नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed