{"_id":"5bd4f901bdec22694123cb8b","slug":"cvc-not-the-custodian-of-the-law-they-become-a-puppet-of-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवीसी मोदी सरकार के पिट्ठू, जनता को पता चलना चाहिए कि आधी रात को क्या हुआ : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीवीसी मोदी सरकार के पिट्ठू, जनता को पता चलना चाहिए कि आधी रात को क्या हुआ : कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Oct 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि सीबीआई मामले में वह सुप्रीम कोर्ट की प्रक्रिया में दखल नहीं दे रही है, बल्कि आधी रात को गैरकानूनी ढंग से जो कुछ भी हुआ देश को पता चलना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पीएमओ, केंद्रीय कार्मिक विभाग और सीवीसी की साजिशों की परतें अब खुल रही हैं।
विज्ञापन
सीवीसी कानून के रक्षक नहीं, बल्कि मोदी सरकार के पिट्ठू बन गए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि हम देश को उस रात की सच्चाई बता रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किसके इशारे पर सीवीसी समेत महत्वपूर्ण कार्यालय देर रात खुले रहे।
विज्ञापन
सीबीआई प्रमुख को हटाने और उनकी जगह एन. नागेश्वर राव को आदेश आने पहले ही सीबीआई मुख्यालय भेजा गया। पार्टी का कहना है सीवीसी अगर निष्पक्ष जांच पूरी करता तो सुप्रीम कोर्ट को रिटायर जज को निगरानी में लगाने की आवश्यकता नहीं होती।
विज्ञापन