{"_id":"652b15e36761cb15f70e9d14","slug":"cuttack-dharmendra-pradhan-targeted-patnaik-government-said-killing-poor-rights-become-their-policy-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: धर्मेंद्र प्रधान ने पटनायक सरकार पर साधा निशाना, कहा- गरीबों का हक मारना बन गई है इनकी नीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: धर्मेंद्र प्रधान ने पटनायक सरकार पर साधा निशाना, कहा- गरीबों का हक मारना बन गई है इनकी नीति
Sun, 15 Oct 2023 03:57 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 03:57 AM IST
सार
प्रधान ने कहा, पीएम मोदी ने 18 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे, लेकिन पैसा कहां जा रहा है? महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों और दो दर्जन विधायकों के खिलाफ अदालतों में मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के कार्यान्वयन को लेकर ओडिशा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
प्रधान ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने ओडिशा के लोगों के लिए 9.5 सालों में 32 लाख से अधिक घर आवंटित किए, लेकिन भ्रष्टाचार, गरीबों का हक मारना ओडिशा सरकार की नीति बन गई है।
विज्ञापन
18 करोड़ किए गए थे आवंटित
प्रधान ने कहा, पीएम मोदी ने 18 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे, लेकिन पैसा कहां जा रहा है? महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों और दो दर्जन विधायकों के खिलाफ अदालतों में मामले चल रहे हैं। क्या यही विकास है? उन्होंने कहा, यह सरकार लोगों के कल्याण का काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
इसलिए दिखती है सरकार की अक्षमता
राज्य सरकार योजना को लागू करने में विफल रही है। फिलहाल, 10 लाख घरों के लिए घरों की व्यवस्था का काम भ्रष्टाचार के कारण रुक गया है। उन्होंने कहा, 31 मार्च 2024 तक अगर पीएमएवाई-जी लागू करनी है तो हर दिन 9 हजार घर बनाने होंगे, फिलहाल प्रति दिन सिर्फ 32 घर ही बन रहे हैं। यह राज्य सरकार की अक्षमता को दर्शाता है।