फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Customs Seizes ₹27 Crore Wrist Watch at Delhi Airport All You Need to Know About Watch in Hindi

Rs 27 Crore Watch: IGI एयरपोर्ट पर यात्री से मिली एक घड़ी की कीमत 27 करोड़, आखिर इसमें ऐसा है क्या?

Sat, 08 Oct 2022 08:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Oct 2022 08:29 AM IST
सार

₹27 Crore Wrist Watch at Delhi Airport: सभी जानना चाहते हैं कि आखिर इस घड़ी में ऐसा क्या है? यह कौन सी कंपनी की है? घड़ी इतनी खास क्यों है और दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या कर रही थी? आपके मन में उठे ऐसे सभी सवालों के जवाब हमने तलाश किए। आइए जानते हैं..

विज्ञापन
Customs Seizes ₹27 Crore Wrist Watch at Delhi Airport All You Need to Know About Watch in Hindi
Watch - फोटो : Social Media

विस्तार

Customs Seizes ₹27 Crore Wrist Watch: एक घड़ी की कीमत 27 करोड़ रुपये! जी हां...27 करोड़। आपसे पढ़ने में कोई गलती नहीं हुई है। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को जो घड़ी जब्त की गई, उसकी कीमत 27 करोड़ रुपये ही थी। यानी 60 किलोग्राम सोने से भी कहीं ज्यादा। 

विज्ञापन


गुरुवार को सामने आए इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर इस घड़ी में ऐसा क्या है? यह कौन सी कंपनी की है? घड़ी इतनी खास क्यों है और दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या कर रही थी? आपके मन में उठे ऐसे सभी सवालों के जवाब हमने तलाश किए, जिन्हें आप यहां पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन

आखिर मामला क्या है? 

Customs Seizes ₹27 Crore Wrist Watch at Delhi Airport All You Need to Know About Watch in Hindi
जब्त की गई घड़ी - फोटो : PTI

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक यात्री पहुंचा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि यात्री दुबई से आया है और उसके पास बेशकीमती घड़ियां हैं। यात्री के पास से सात घड़ियां बरामद की गईं। पहले तो यह मामला बहुत ही सामान्य लग रहा था, लेकिन जब घड़ियों की कीमत पता चली तो सभी के होश उड़ गए। 

सातों घड़ियों की कुल कीमत 28 करोड़ 

Customs Seizes ₹27 Crore Wrist Watch at Delhi Airport All You Need to Know About Watch in Hindi
जब्त की गई घड़ी - फोटो : PTI

यात्री की तलाशी में बरामद सातों घड़ियों की कुल कीमत 28 करोड़ रुपये थी। ये घड़ियां ROLEX, PIAGET और JACOB & Co. जैसी कंपनियों की थीं। अधिकारियों ने बताया, यात्री के पास से पांच रोलेक्स, एक JACOB& Co. और एक PIAGET कंपनी की घड़ी मिली। IGI एयरपोर्ट के कस्टम कमिश्नर जुबैर रियाज कामिली ने बताया, इनकी कीमत 60 किलोग्राम सोने की तस्करी के बराबर है। अधिकारियों ने बताया, ये सभी कलाई घड़ियां हैं।  

विज्ञापन

अब जानिए 27 करोड़ वाली घड़ी के बारे में 

Customs Seizes ₹27 Crore Wrist Watch at Delhi Airport All You Need to Know About Watch in Hindi
जब्त की गई घड़ी - फोटो : PTI

अधिकारियों ने बताया, बरामद की गई घड़ियों में एक घड़ी अमेरिकी आभूषण एवं घड़ी निर्माता कंपनी JACOB & Co. की है। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, यह घड़ी सोने और हीरे से जड़ी हुई है। यह 54 x 43 mm व्हाइट गोल्ड और  18-कैरेट सफेद सोने से बनी है। घड़ी में 76 सफेद हीरे लगे हैं। घड़ी का डायल भी हीरे से जड़ा हुआ है। 

अन्य घड़ियों की भी कीमत जान लीजिए

Customs Seizes ₹27 Crore Wrist Watch at Delhi Airport All You Need to Know About Watch in Hindi
जब्त की गई घड़ी - फोटो : PTI

JACOB & Co. की हीरे जड़ित घड़ी की कुल कीमत 27 करोड़, नौ लाख, 26 हजार इक्यावन रुपये है। वहीं  PIAGET कंपनी की घड़ी 30 लाख, 95 हजार, चार सौ रुपये है। इसके अलावा रोलेक्स की अन्य चार घड़ियां चार करीब-करीब 15-15 लाख रुपये की हैं। तस्कर के पास से  एक ब्रेसलेट व आईफोन भी जब्त किया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या कर रहा था तस्कर?

Customs Seizes ₹27 Crore Wrist Watch at Delhi Airport All You Need to Know About Watch in Hindi
जब्त की गई घड़ी - फोटो : PTI

कस्टम अधिकारी जुबैर रियाज ने बताया, आरोपी का दुबई में महंगी घड़ियों का शोरूम है। वह दुबई से दिल्ली एक हाई-प्रोफाइल क्लाइंट को डिलीवरी देने आया था। क्लाइंट गुजरात का रहने वाला है। आरोपी ने इससे ज्यादा क्लाइंट के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया है। वहीं कस्टम अधिकारी ने बताया, आरोपी के पास बरामद किए गए सामान के जरूरी दस्तावेज नहीं मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed