फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Customers will get GST relief in Composition Scheme

ग्राहकों को भी मिलेगा कर में छूट का लाभ, कंपोजिशन स्कीम में नहीं लगेगा जीएसटी

Mon, 14 Jan 2019 05:46 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 14 Jan 2019 05:46 AM IST
सार

  • 1.17 करोड़ कारोबारी देशभर में जीएसटी के तहत पंजीकृत हैं अब तक
  • 20 लाख कारोबारी इसमें से कंपोजिशन स्कीम का लाभ उठा रहे हैं
  • 1.5 करोड़ रुपये सालाना टर्नओवर वाले कारोबारी अप्रैल से ले सकेंगे योजना का लाभ

विज्ञापन
Customers will get GST relief in Composition Scheme

विस्तार

कारोबारियों को जीएसटी में बड़ी छूट देने के बाद सरकार अब ग्राहकों को भी इसका लाभ दिलाने की तैयारी में है। इसके तहत कंपोजिशन स्कीम में शामिल इकाईयों पर ग्राहकों से अपनी सेवा या उत्पाद पर जीएसटी लेने से रोक लगाई जाएगी। ऐसी इकाईयों को अपने बिल पर जीएसटी पंजीकरण की स्थिति दर्शाना अनिवार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाला राजस्व विभाग जल्द ही इस बाबत फैसला लेगा। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अभी कंपोजिशन स्कीम का लाभ लेने वाले कारोबारी या इकाईयां अपने ग्राहकों से सेवा या उत्पाद पर जीएसटी वसूलते हैं, लेकिन इसे सरकारी खजाने में जमा नहीं किया जाता है। तेजी से बढ़ते ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है। 
विज्ञापन


राजस्व विभाग इस बारे में ग्राहकों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाएगा। उन्हें ये बताया जाएगा कि कंपोजिशन योजना का लाभ लेने वाले कारोबारियों को जीएसटी वसूलने का अधिकार नहीं है। कंपोजिशन योजना के तहत कारोबारियों और इकाईयों को 1 फीसदी जीएसटी का एकमुश्त भुगतान करना होता है, जबकि उत्पाद पर जीएसटी की दरें 5,12 या 18 फीसदी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताना होगा कंपोजिशन में हैं या नहीं

केंद्रीय अप्रत्यक्ष एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से तैयार मसौदे के मुताबिक, हर कारोबारी को अपनी रसीद पर यह बताना अनिवार्य होगा कि वह कंपोजिशन योजना का लाभ ले रहा है या नहीं और उन्हें जीएसटी लेने का अधिकार नहीं है। इसी तरह, ग्राहकों को भी यह जानकारी दी जाएगी कि अगर वे कंपोजिशन योजना वाले डीलर से सामान या सेवा ले रहे हैं तो उन्हें जीएसटी चुकाने की जरूरत नहीं है। 

जीएसटी पर बने मंत्री समूह की अगुवाई करेंगे सुशील मोदी

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी जीएसटी संग्रह में आ रही गिरावट पर बने मंत्री समूह की अगुवाई करेंगे। जीएसटी परिषद की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सात सदस्यीय मंत्री समूह राज्यों में आ रही जीएसटी वसूली में गिरावट के कारणों पर विमर्श करेगा और कर संग्रह बढ़ाने पर कदम उठाएगा। पिछले कुछ समय से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, गोवा, बिहार, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्यों में जीएसटी संग्रह घट रहा है। इन राज्यों में अप्रैल-नवंबर, 2018 के बीच जीएसटी वसूली 14 से 37 फीसदी तक कम हो गई है। 

इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 43 फीसदी की गिरावट आई है। मंत्री समूह इन राज्यों में गिरावट का विश्लेषण करेगा और राजस्व बढ़ाने के लिए बड़ी जीएसटी वसूली वाले क्षेत्रों पर विशेष जोर देगा। इस समूह में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, केरल के वित्त मंत्री थॉमस ईसाक, कर्नाटक ग्रामीण विकास मंत्री कृष्णा बायर गौड़ा, ओडिशा के वित्त मंत्री शशि भूषण बेहरा, हरियाणा के कर मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और गोवा के पंचायत मंत्री माविन गोडिन्हो शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed