{"_id":"5f652ea757e2da7b3724b65c","slug":"current-financial-year-up-has-released-the-highest-21-45-lakh-new-mnrega-job-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू वित्त वर्ष में यूपी ने जारी किए सबसे ज्यादा 21.45 लाख नए मनरेगा जॉब कार्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चालू वित्त वर्ष में यूपी ने जारी किए सबसे ज्यादा 21.45 लाख नए मनरेगा जॉब कार्ड
Sat, 19 Sep 2020 03:33 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 19 Sep 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
mnrega
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक मनरेगा के तहत 86,81,928 नए जॉब कार्ड जारी किए गए है, जो पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में इतने ही समय के दौरान जारी 36,64,368 जॉब कार्ड के दोगुने से भी ज्यादा बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन
मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए डाटा के मुताबिक, 12 सितंबर तक राज्यवार जॉब कार्ड के हिसाब से 21,45346 के आंकड़े के साथ उत्तर प्रदेश सबसे अव्वल था, जबकि बिहार 11,76,084 जॉब कार्ड के साथ दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल से 12 सितंबर तक पूरे देश में 20,202,92 लाख मानव दिवस के बराबर रोजगार उपलब्ध कराया गया, जिसके बदले 40,18,282, 32 लाख रुपये की दिहाड़ी खर्च की गई। मानव दिवस उपलब्ध कराने में 2707.38 लाख के साथ राजस्थान सबसे आगे रहा।
विज्ञापन