{"_id":"5d7304748ebc3e017a20ffc9","slug":"currency-recognition-app-for-the-blind-will-run-without-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिबाधित के लिए नोट पहचानने वाला ऐप बिना इंटरनेट भी चलेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दृष्टिबाधित के लिए नोट पहचानने वाला ऐप बिना इंटरनेट भी चलेगा
Sat, 07 Sep 2019 06:44 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 07 Sep 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
RBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट असली है या नकली यह पहचानने में दृष्टिबाधितों की मदद करने वाला ऐप नवंबर में लॉन्च होगा और यह बिना इंटरनेट के भी काम करेगा। आरबीआई के वकील वेंकटेश ढोंड ने बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रदीप नंदराजोग और भारती डांगरे की पीठ को बताया कि एप का बीटा संस्करण एक नवंबर को जारी होगा।
विज्ञापन
इसे चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा पीठ को बताया गया कि नवंबर में 20, 10, दो और एक रुपये के नए सिक्के जारी होंगे, जिनमें विशेष निशान होगा। इससे दृष्टिबाधित उनकी पहचान कर सकेंगे। सिक्कों के नमूने जांच के लिए पीठ और दृष्टिबाधित याचिकाकर्ताओं को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एसोसिएशन ने एक याचिका दायर कर कहा था कि सरकार द्वारा जारी किए गए नए नोट और सिक्कों को पहचानने और अंतर करने में दृष्टिबाधितों को मुश्किल हो रही है। पीठ इस मामले में अब चार नवंबर को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन