फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   currency ban backlash pm modi s loses 3 lakh twitter followers in one day

500 और 1000 के नोटों पर बैन से नाराजगी, 3 लाख समर्थकों ने ट्विटर पर मोदी को अनफॉलो किया

Fri, 11 Nov 2016 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Nov 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
currency ban backlash pm modi s loses 3 lakh twitter followers in one day
- फोटो : Twitter Counter
कालेधन पर लगाम लगाने के लिए 1000 और 500 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा से नाराज लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर अनफॉलो करके अपनी नाराजगी जताई है। प्रधानमंत्री को ट्विटर पर अनफॉलो करने वाले लोगों की संख्या सैकड़ों में नहीं बल्कि लाखों में हैं। 
विज्ञापन


माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के हर उतार चढ़ाव पर नजर रखने वाली ट्विटर काउंटर नामक वेबसाइट के मुताबिक 8 नवंबर की रात की गई घोषणा के अगले दिन यानी नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में तीन लाख से भी ज्यादा की कमी आ गई। 9 नवंबर को नरेंद्र मोदी के 3 लाख 13 हजार ट्विटर फॉलोअर्स ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। 
विज्ञापन


उपरोक्त ग्राफ के जरिए मोदी के ट्विटर समर्थकों में आई तेज गिरावट को समझा जा सकता है। सोशल मीडिया एनालिटिक्स पर नजर रखने वाली एक अन्य वेबसाइट ट्रैकेलिटिक्स के मुताबिक भी मोदी ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में एक दिन में 3 लाख 18 हजार की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 23 लाख 80 हजार फॉलोअर्स के साथ मोदी देश में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली शख्सियत हैं। मोदी के पीछे दूसरे पायदान पर उनके करीब ही अमिताभ बच्चन हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 23 लाख 30 हजार है।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या में आई कमी इसलिए चौंकाने वाली है क्योंकि बीते काफी वक्त से इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। 


नवंबर में औसतन रोजाना मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में 25 हजार का इजाफा हो रहा था। 1000-500 करेंसी नोटों को बंद करने की घोषणा वाले दिन यानी 8 नवंबर को यह संख्या और ज्यादा बढ़ते हुए 50 हजार के करीब पहुंच गई थी, लेकिन उस रात को मोदी द्वारा की गई घोषणा के बाद ट्विटर फॉलोअर्स का गुस्सा शायद ट्विटर पर देखने को मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed