फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Curfew imposed in Odisha Sambalpur amid reports of fresh violence

Odisha: ओडिशा के संबलपुर में कर्फ्यू लागू, हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा

Sat, 15 Apr 2023 09:00 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, संबलपुर (ओडिशा)।
पीटीआई, संबलपुर (ओडिशा)। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 15 Apr 2023 09:00 AM IST
सार

कर्फ्यू के दौरान आपात स्थिति में लोगों को सुबह आठ बजे से 10 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद करने की अनुमति है।

विज्ञापन
Curfew imposed in Odisha Sambalpur amid reports of fresh violence
ओडिशा के संबलपुर में कर्फ्यू लागू (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI

विस्तार

ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान ताजा हिंसा की खबरों के बाद शनिवार को संबलपुर में अगली सूचना तक कर्फ्यू लगा दिया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार शाम को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाले जाने के बाद हिंसा हुई। शहर की वर्तमान स्थिति की जानकारी मिलने के बाद संबलपुर उपजिलाधिकारी ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144(1) के तहत कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा की। नगर थाना, धानुपाली थाना, खेतराजपुर थाना, ऐंथापाली थाना, बरेईपाली थाना एवं संबलपुर के सदर थाना क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या समूह को तत्काल प्रभाव से अगली सूचना तक घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


संबलपुर की जिलाधिकारी अनन्या दास ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सरकारी एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और पश्चिमी ओडिशा के इस शहर में जल्द से जल्द शांति बहाली सुनिश्चित करने की अपील की। उप महानिरीक्षक (उत्तर-मध्य रेंज) बृजेश कुमार राय ने कहा कि प्रशासन ने शुक्रवार रात शहर में हुई हिंसा के बाद क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
हालांकि, आपात स्थिति में लोगों को सुबह आठ बजे से 10 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद करने की अनुमति है। इसके अतिरिक्त, जिला मुख्यालय अस्पताल में चिकित्सा आपात स्थिति के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है और नागरिक इस हेल्पलाइन नंबर 7655800760 पर संपर्क कर सकते हैं। उपजिलाधिकारी ने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दुकानों में लगाई आग
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार को ताजा हिंसा में कई दुकानों में आग लगा दी गई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया गया है कि ओडिशा सरकार ने शाम को मार्च से पहले शहर में लगभग 1,500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया था और समारोह का मुख्य आकर्षण 'महाआरती' कार्यक्रम भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

दो समुदायों के बीच झड़प
हनुमान जयंती मनाने वाले कुल 35 जत्थों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया, जो शाम को ब्रुक्सपाल हनुमान मंदिर से शुरू होकर संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। संबलपुर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को बाइक रैली के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद दोनों समुदायों के बीच सड़कों पर संघर्ष शुरू हो गया। जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए और कुछ दुकानों में आग लगा दी गई।

पथराव की घटना में 10 पुलिसकर्मी घायल
झड़प के दौरान पथराव की घटना में कुल 10 पुलिसकर्मी और हनुमान जयंती समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर कार सहित लगभग 12 सदस्य घायल हो गए।संबलपुर में दंगा करने के आरोप में 32 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और कुछ को हिरासत में भी लिया गया है।


अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आरके शर्मा ने कहा कि भुवनेश्वर और कटक के सभी पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। कोरापुट जिला प्रशासन ने 24 अप्रैल तक दोपहर तीन बजे से सुबह नौ बजे के बीच जयपोर शहर में रैलियों, जुलूसों और सभाओं के आयोजन पर निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed