फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CSIR has prepared a protective shell for the Corona Warriors

Covid-19: सीएसआईआर ने कोरोना वॉरियर्स के लिए तैयार किया सुरक्षा कवच

Sun, 19 Apr 2020 02:29 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Apr 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
CSIR has prepared a protective shell for the Corona Warriors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएएल) ने बंगलूरू की एमएएफ क्लोथिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर कोरोना वॉरियर्स के लिए एक खास सुरक्षा कवच तैयार किया है। कई परत वाले पॉलीप्रोपलिलिन स्पून लैमिनेटेड सिंथेटिक से बना ये कवच स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी तरह संक्रमण से दूर रखेगा। यह कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ और हेल्थ केयर वर्कर्स की 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

विज्ञापन


डॉ. हरीश सी बरशिलिया और डॉ. हेमंत कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सीएसआईआर-एनएएल की टीम ने पूरी तरह स्वदेशी सामग्री से नई तरह की प्रक्रियाओं की पहचान कर इसे बनाया है। इसका सीआईटीआरए कोयंबटूर में सख्त कसौटी पर कसा गया। टेस्ट में पास होने के बाद ही इसके विनिर्माण को अनुमति दी गई है। अब इस सुरक्षा कवच का उत्पादन बढ़ाने की योजना है। अभी चार सप्ताह के भीतर हर दिन 30 हजार सुरक्षा कवच बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


सीएसआईआर-एनएएल के निदेशक जितेंद्र जे जाधव ने कहा, इस कवच की खास बात यह है कि इस तरह के अन्य कवर बनाने वाली कंपनियों की तुलना में यह खासा विश्वसनीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed