फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CSD canteen beneficiaries will be able to buy AC, freeze, laptop online, Rajnath launched portal

सीएसडी कैंटीन से अब घर बैठे ऑनलाइन खरीद सकेंगे एसी-लैपटॉप, पोर्टल लॉन्च

Fri, 08 Jan 2021 04:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Jan 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
CSD canteen beneficiaries will be able to buy AC, freeze, laptop online, Rajnath launched portal
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोर्टल किया लांच - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएसडी कैंटीन के जरिये वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, फ्रीजर, एयर कंडीशनर, टीवी और लैपटॉप समेत कीमती सामानों की ऑनलाइन बिक्री के लिए शुक्रवार को एक पोर्टल लॉन्च किया।
विज्ञापन


सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘पोर्टल से लगभग 45 लाख सीएसडी यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट लाभार्थी घर बैठे एएफडी-1 सामान खरीद सकेंगे।‘ एएफडी-1 श्रेणी में उपरोक्त सामानों के अलावा एयर प्यूरीफायर, होम थियेटर, मोबाइल फोन इत्यादि कीमती सामान आते हैं। सीएसडी कैंटीनों का इस्तेमाल सशस्त्र सुरक्षा बलों के कर्मी और पूर्व कर्मचारी करते हैं।
विज्ञापन


 


सिंह ने ट्वीट किया, ‘सरकार सशस्त्र बलों के सभी जवानों और अधिकारियों तथा पूर्व कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘डिजिटल इंडिया‘ मिशन के तहत आज यह ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed