फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cruise Missile Nirbhay Fails Another Test

सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का परीक्षण एक बार फिर हुआ नाकाम

Thu, 22 Dec 2016 04:38 AM IST
एजेंसी/ बालासोर
एजेंसी/ बालासोर Updated Thu, 22 Dec 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
Cruise Missile Nirbhay Fails Another Test
फाइल फोटो - फोटो : PTI

भारत ने स्वदेश निर्मित सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का ओडिशा के चांदीपुर में बुधवार को परीक्षण किया। 1000 किमी मारक क्षमता वाली इस मिसाइल का परीक्षण विफल रहने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले भी इस मिसाइल का परीक्षण दो बार नाकाम हो चुका है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बुधवार दोपहर को चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड परीक्षण रेंज से लांच कांप्लेक्स-3 से एक खास लांचर से निर्भय मिसाइल का परीक्षण किया गया। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि लांच होने के कुछ देर बाद ही परीक्षण नाकाम हो गया।  हालांकि रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) या रक्षा मंत्रालय ने परीक्षण की सफलता या विफलता को लेकर कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन


सॉलिड रॉकेट मोटर बूस्टर से संचालित इस मिसाइल में टर्बो फैन इंजन लगा है। इसमें बेहद अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम लगा है। इस मिसाइल का पहला परीक्षण 12 मार्च 2013 को हुआ था, लेकिन गड़बड़ी की वजह से मिसाइल की उड़ान के बीच में ही इसे नष्ट करना पड़ा था। हालांकि 17 अक्तूबर, 2014 को दूसरा परीक्षण सफल रहा था। इसके बाद 16 अक्तूबर, 2015 को हुआ तीसरा परीक्षण भी नाकाम रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed