फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cruise Drugs Party Case: Court s detailed decision will come today, Aryan Khan has got bail on these conditions

Cruise Drugs Party Case: आज आएगा कोर्ट का विस्तृत फैसला, आर्यन खान को इन शर्तों पर मिली है जमानत

Fri, 29 Oct 2021 06:16 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 29 Oct 2021 06:16 AM IST
सार

बेटे आर्यन को जमानत मिलने से बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की ‘मन्नत’ 24 दिन बाद भले ही पूरी हो गई हो, परंतु मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। हालांकि आज कोर्ट का विस्तृत फैसला आने पर कई और सवालों के जवाब मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
Cruise Drugs Party Case: Court s detailed decision will come today, Aryan Khan has got bail on these conditions
आर्यन खान - फोटो : ANI

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान व उनकी पत्नी गौरी खान की ‘मन्नत’ आखिर 24 दिन बाद बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। विस्तृत फैसला शुक्रवार को आएगा, तब तक उसे जेल में ही रहना होगा। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी कोर्ट ने जमानत दे दी।

विज्ञापन


जस्टिस एनडब्ल्यू सांबरे ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा, तीनों जमानत मंजूर की जाती हैं। मैं कल शाम तक विस्तृत आदेश सुनाऊंगा। आर्यन के वकीलों ने जमानत राशि जमा करने की अनुमति मांगी, जिसे इनकार करते हुए जज ने कहा, अभी जमानत दी जानी है। मैं कल भी आदेश सुना सकता था, पर आज दे दिया। अब कल तक रुक जाएं। आर्यन को 3 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


इन शर्तों पर जमानत

  • मुंबई नहीं छोड़ सकता आर्यन, शहर से बाहर या विदेश जाने के लिए मंजूरी जरूरी।
  • हर शुक्रवार सुबह एनसीबी के सामने होना होगा पेश।

वानखेड़े की गिरफ्तारी से 3 दिन पहले देना होगा नोटिस : हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनसीबी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से आंशिक राहत देते हुए बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी से कम से कम तीन दिन पहले नोटिस देना होगा। इस पर महाराष्ट्र सरकार के वकील ने भी आश्वासन दिया कि तीन कामकाजी दिनों का नोटिस देने के बाद ही गिरफ्तारी होगी। कोर्ट ने हालांकि वानखेड़े की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वानखेड़े ने बृहस्पतिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए गिरफ्तारी से अंतरिम राहत की मांग की थी। साथ ही जांच के लिए मुंबई पुलिस की चार सदस्यीय टीम गठित किये जाने के फैसले के खिलाफ अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई की भी मांग की। महाराष्ट्र सरकार ने शुरुआत में उनकी इस याचिका का विरोध किया लेकिन बाद में मुख्य लोक अभियोजक अरुणा पाई ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि तीन दिन का नोटिस दिए बगैर वानखेड़े को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट ने वानखेड़े की याचिका का निस्तारण कर दिया।

नवाब मलिक का नया सवालः क्रूज पार्टी के आयोजकों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई

Cruise Drugs Party Case: Court s detailed decision will come today, Aryan Khan has got bail on these conditions
नवाब मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एनसीबी की कार्रवाई को फर्जी बताने वाले महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बृहस्पतिवार को समीर वानखेड़े पर आरोप दोहराया कि क्रूज पार्टी का आयोजक ‘दाढ़ीवाला’ वानखेड़े का दोस्त था। यह दाढ़ीवाला (काशिफ खान) फैशन टीवी का प्रमुख है। एनसीपी नेता ने पूछा कि काशिफ पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

क्रांति की उद्धव को चिट्ठीः कहा- बाल ठाकरे होते तो यह अन्याय नहीं होता
नवाब मलिक के आरोपों से त्रस्त समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। पत्र में क्रांति ने उद्धव से मिलने का समय मांगा है। क्रांति ने पत्र में लिखा, आज मैं अकेले निजी जीवन पर हमला करने वालों से लड़ रही हूं। अगर, बाल ठाकरे होते तो निश्चित ही उन्हें यह मंजूर नहीं होता।

वानखेडे़ की बहन ने मलिक के खिलाफ शिकायत दी
नवाब मलिक के खिलाफ वानखेड़े की बहन यास्मीन ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन और राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत दी है। पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। यास्मीन ने अपनी शिकायत में कहा है कि मंत्री मलिक ने उनकी तस्वीरों को मीडियाकर्मियों में बांट रहे हैं और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

वानखेड़े को जेड प्लस सुरक्षा पर राउत का तंज

Cruise Drugs Party Case: Court s detailed decision will come today, Aryan Khan has got bail on these conditions
संजय राउत - फोटो : facebook.com/sanjayraut.official

वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ाने के गृह मंत्रालय के फैसले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, जो लोग महाराष्ट्र सरकार पर उंगली उठाते हैं, उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाती है।

पवार के इशारे पर चल रहे हैं मलिक
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, नवाब मलिक एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के इशारे पर वानखेडे़ की कुंडली निकाल रहे हैं।

गवाह गोसावी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार
क्रूज ड्रग्स पार्टी में एनसीबी के गवाह किरण गोसावी को धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने गोसावी को 5 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोसावी ने सरेंडर नहीं किया है, बल्कि उसे गिरफ्तार किया गया है।

धोखाधड़ी के इस मामले में वो फरार था और उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों और तेलंगाना में छिपता रहा था। समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये रिश्वत का आरोप लगाने वाला प्रभाकर सैल गोसावी का ही बॉडीगार्ड है। एनसीबी का कहना है कि गोसावी क्रूज ड्रग्स पार्टी में मौजूद था। गोसावी की आर्यन खान के साथ ली गई सेल्फी वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed