{"_id":"6006bd4c8ebc3e31ca3eb167","slug":"cruelty-to-animals-250-cattle-caught-in-truck-in-palghar-maharashtra-case-against-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के प्रति क्रूरताः महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक से पकड़े 250 मवेशी, तीन के खिलाफ केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पशुओं के प्रति क्रूरताः महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक से पकड़े 250 मवेशी, तीन के खिलाफ केस
Tue, 19 Jan 2021 04:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 19 Jan 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पशुओं के प्रति क्रूरता का मामला सामने आया है। एक ट्रक में 250 मवेशी भरे हुए थे। इन्हें ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने इन मवेशियों को कब्जे में लेने के साथ तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के खानिवाडे टोल नाका पर एक ट्रक को रोका और जांच के दौरान पाया कि उसमें बकरी और भेड़ समेत 250 मवेशियों को भरा गया हैं। इन्हें राजस्थान ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रक चालक भाग निकला
अधिकारी ने बताया कि ट्रक का चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहा जबकि उसके सहायक को पकड़ लिया गया। वाहन में एक बकरी मरी हुई मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 8.40 लाख रुपये मूल्य के इन मवेशियों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही ट्रक को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता अधिनियम के प्रावधानों के तहत चेन्ना खान, गुलाम खान और ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी इस इस संबंध में गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।