{"_id":"5e5e692a8ebc3eebb5623923","slug":"cruelty-chained-monkey-forced-to-lift-weight-do-sit-ups-to-entertain-tourists-in-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता: जंजीर में बंधा बंदर, पर्यटकों के मनोरंजन के लिए वजन उठाता और उठक-बैठक करता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्रूरता: जंजीर में बंधा बंदर, पर्यटकों के मनोरंजन के लिए वजन उठाता और उठक-बैठक करता है
Tue, 03 Mar 2020 07:56 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 03 Mar 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड में जंजीर से बांधे गए एक बंदर का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि वीडियो में यह बंदर यहां आने वाले पर्यटकों के सामने उठक-बैठक करता है और वजन उठाकर कसरत करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
बंदर के साथ बरती जा रही क्रूरता का यह वीडियो कथित तौर पर थाईलैंड के फुकेट में शूट किया गया बताया जा रहा है। वीडियो में निंग नोंग नाम के बंदर को प्रेस-अप, सिट-अप, बाइक की सवारी करते हुए, तैरते हुए और एक छोटे से पिंजरे में कैद होते हुए भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) एशिया ने यह वीडियो जारी किया है। पेटा ने एक ट्वीट में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि निंग नोंग बेहतर हकदार है। वह इंसानों के मनोरंजन के लिए मूर्खतापूर्ण करतब का प्रदर्शन गला घोंटे जाने, पीटे जाने और जंजीर से बांधकर रखने के दौरान कर रहा है। उसके रुआंसे चेहरे के इस भयानक दुर्व्यवहार का अंत तभी होगा जब लोग सर्कस के लिए टिकट खरीदना बंद करेंगे।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ट्रैवल कंपनियों और पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां जानवरों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेसन बेकर ने यह भी कहा कि हमारी ओर से जारी किए गए इस वीडियो के बाद लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है। हालांकि अभी भी बहुत कुछ किया जाना शेष है।
रिपोर्ट के अनुसार, निंग नोंग को उसके जन्म के तुरंत बाद उसकी मां से जबरन दूर कर दिया गया था। उसके दांत भी तोड़ दिए गए ताकि वह खुद का बचाव ना कर सके। पेटा की वेबसाइट के अनुसार, हाथी, बाघ और अन्य जानवर सर्कस में करतब इसलिए नहीं दिखाते क्योंकि वे दिखाना चाहते हैं, बल्कि वे ऐसे करतब इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि ऐसा नहीं करने पर ना जाने उनके साथ क्या होगा।
सर्कस में पशुओं को प्रशिक्षण देने वाले चाबुक और दूसरे नुकीले उपकरणों के माध्यम से जानवरों को करतब दिखाने के लिए मजबूर करते हैं। बता दें कि जॉर्जिया में बीते माह एक बाघ ने अपने प्रशिक्षक पर हमला कर दिया था।