फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crude oil prices rise in international market

रुपया तलहटी पर, पेट्रोल आसमान पर, दिल्ली में डीजल 70 के करीब

Thu, 30 Aug 2018 02:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
Crude oil prices rise in international market

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने की वजह से बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 70 रुपये के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल कारपोरेशन से मिली सूचना के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 78.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। एक दिन पहले दोनों ईंधनों का भाव क्रमश: 78.05 रुपये और 69.61 रुपये प्रति लीटर था। पिछले 14 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 1.04 रुपये और डीजल 1.03 रुपये महंगा हो चुका है।
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि अफ्रीका, वेनेजुएला और ईरान से कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधा पहुंचने की खबर की वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों पर असर पड़ा है। इसी के साथ डॉलर के मुकाबले रुपये के विनिमय दर में भी लगातार परिवर्तन हो रहा है। यदि डॉलर और रुपया की विनिमय दर में एक रुपये का अंतर पड़ता है तो उसका असर पेट्रोल या डीजल की कीमतों पर 50 पैसे प्रति लीटर का पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


70.52 के नए तल पर रुपया

महीने के आखिर में डॉलर की मांग बढ़ने और विदेशी पूंजी की बाजार से निकासी के बीच रुपये ने बुधवार को डॉलर के मुकाबले 42 पैसे की गिरावट के साथ 70.52 का सर्वकालिक निचला स्तर छू लिया। तेल की ऊंची कीमतों के अलावा बैंकों और आयातकों की ओर से डॉलर की अधिक मांग के कारण रुपये पर दबाव दिखा। अंतर बैंक फॉरेक्स बाजार के डीलरों ने कहा कि इसके अलावा कुछ अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई मजबूती ने भी रुपये पर दबाव बढ़ाया है।


अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते से मिली राहत को इस चिंता ने बेअसर कर दिया कि अमेरिका और चीन का व्यापार युद्ध जल्द खत्म होने की संभावना नहीं है। देश के व्यापार घाटा में तेज बढ़ोतरी से भी रुपये की कमजोरी को बढ़ावा मिला है। व्यापार घाटा 18 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो करीब पांच साल का सर्वाधिक है। इससे पिछले दिन रुपये में डॉलर के मुकाबले छह पैसे की मजबूती आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed